Homeचेतक टाइम्सबामनिया श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ, निकली भव्य कलशयात्रा...

बामनिया श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ, निकली भव्य कलशयात्रा…

सुमित राठौड़, बामनिया-झाबुआ। मुख्य चोराहे स्थित माँ अम्बिका मंदिर से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ भव्य  कलशयात्रा के साथ हुआ। सुबह नो बजे बड़ी संख्या में श्रध्दालु माँ अम्बिका मंदिर एकत्र होने शुरू हो गये।सबसे आगे चल रहे बैन्ड से सुमधुर भजनों की धुन गूंज रही थी। निकाली गई कलशयात्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लाल,पिले वस्त्र पहनकर निकली महिलाए कलश यात्रा में सबसे आगे भागवत जी को सर पर उठाये मुख्य यजमान गजान राठौड़ चल रहे थे। कलश यात्रा में लाल ,पिले वस्त्र धारण किये हुये महिलाये और युवतियां चल रही थी। बग्गी में सवार व्रन्दावन कथा प्रवक्ता पंडित  बाल मुकुंद ठाकुर व्रन्दावन चल रहे थे। यात्रा नगर के जमुख्य मार्ग होते हुवे कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। वही आज रात 8 बजे व्रन्दावन धाम के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रास- लीला का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!