Homeचेतक टाइम्सश्री राम कथा का हुआ शुभारम्भ, निकली कलश यात्रा, पं. मनावत -...

श्री राम कथा का हुआ शुभारम्भ, निकली कलश यात्रा, पं. मनावत – जो व्यक्ति अपने जीवन में जैसा सुनता है वैसा बनता है…

रिंगनोद। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित नव वर्ष गुड़ी पड़वा महोत्सव का आज शुभारम्भ हुआ। पांच दिवसीय भव्य राम कथा आयोजन के तहत श्री योग माया मंदिर प्रांगण से भव्य रूप से कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। कलश यात्रा नगर के पिपली चौक,   राठौर मंदिर,  जैन मंदिर चौक,   माताजी मंदिर प्रांगण,  मेन चौपाटी,  बस स्टैंड होते हुए श्री आईजी कुंज कॉलोनी पर पहुंची। जहाँ आयोजन समिति के एवं हिंदू नववर्ष  उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा का किया गया। कलश यात्रा में बालिकाए सिर पर कलश लेकर निकली। वही कथावाचक मानस मर्मज्ञ  श्याम जी मनावत रथ में विराजित थे। 
कलश यात्रा समापन के बाद  पं. गिरिराज व्यास द्वारा विधिपूर्वक मंत्र के साथ कलश पूजन कर कथा शुरू करने की विधि संपन्न करवाई। 
राम कथा के प्रथम दिन पंडित श्री मनावत ने कथा वाचन करते हुवे कहा कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में जैसा सुनता है, वैसा बनता है जो शास्त्रों की सुनता है संतों की सुनता है सदपुरुषों की सुनता है अपने माता-पिता की सुनता है सच्चे मित्रों की सुनता है वही व्यक्ति देवता बनता है। सुनने वाला व्यक्ति ही बड़ा हो सकता है क्योंकि मनुष्य अपने जन्म के बाद  सबसे पहले सुनता है लेकिन जन्म के 2 वर्ष बाद कुछ बोल पाता है इसलिए कहा गया है कि जो सुनता है वही बड़ा होता है। वही संत होता है वही देवता बनता है। सज्जन लोगो को कभी भी दुष्टो की संगत नहीं करना चाहिए फालतू बातों पर बहस नहीं करना चाहिए। मोन में बडी ताकत होतीं है। कथा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!