Homeक्राइमबीमारी के कारण हुई व्यक्ति की मौत, मामला भोपावर मार्ग पर मिले...

बीमारी के कारण हुई व्यक्ति की मौत, मामला भोपावर मार्ग पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का…

सरदारपुर। आज सुबह सरदारपुर – भोपावर मार्ग पर एक व्यक्ति के शव को देख लोगो ने पुलिस को सुचना दी थी। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर पहुँचाया गया। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुचकर पंचनामा भी बनाया था। दरअसल मृतक लिवर की बीमारी का मरीज था इसी कारण उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिलने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर लाया गया था। जहाँ शव की पहचान 35 वर्षीय राजू पिता छगन भील निवासी बाग के रूप में हुई। मृतक कई दिनों से अकेला ही सामुदायिक।  स्वास्थ्य केन्द्र में उपचाररत था। मृतक सुबह अस्पताल से निकला था। माना जा रहा है मृतक सुबह अस्पताल से निकलर गया होगा तभी बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य सरदारपुर के डॉ. एमएल जैन ने चर्चा में बताया की मृतक कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था। उसे लिवर की बिमारी थी। इसी बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!