Homeअपना शहरअशोक रघुवंशी पशुधन सवर्धन बोर्ड धार उपाध्यक्ष नियुक्त....

अशोक रघुवंशी पशुधन सवर्धन बोर्ड धार उपाध्यक्ष नियुक्त….

नरेन्द्र पँवार, दसई। मध्य प्रदेश पशुधन एवं संवर्धन बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश्वरानदंजी महाराज (केबिनेट मंत्री,महामंडलेश्वर) व भोपाल बोर्ड के उपाध्यक्ष सन्तोष जोशी (राज्य मंत्री) ने भोपाल बोर्ड के डायरेक्टर नरेश राजपुरोहित की सहमति से धार जिला मध्य प्रदेश गौ रक्षा संगठन के अध्यक्ष अशोकसिहं रघुवंशी को जिला गोपालन एवं पशुधन सर्वधन बोर्ड धार के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया साथ ही नन्दराम जी टांक को सदस्य नियुक्त किया नियुक्तियों से गौ रक्षा संगठन धार व जिलेभर की गौशाला संचालकों मे खुशी की लहर दौड़ गई हैं। रघुवंशी की नियुक्ति पर महामंडलेश्वर सतं नरसिंहदासजी महतं,जगदीश जौहरी, महामंत्री जगदीश जाट, मिडिया प्रभारी मनोजसिंह चौहान, रामचन्द्र मारू, भगवान खंडेलवाल,राजकुमार डुंगाजी, दिनेश वालासीवा, रामनारायण कांजीगंगाराम, शंकरलाल डुंगाजी, अनोखीलाल पाटीदार, रामकरण पटेल, सुरेश भुत, विष्णु पाटील, दशरथ शामभाणेज, ओमप्रकाश होटल, नारायण मुकाती, सुभाषचंद्र जोशी,अनिल कानाभोपा , सुनिल दंतोडिया, छोटु माण्डलीक, इंदर बेरागी सहित जिलेभर के इष्ट मित्रो ने रघुवंशी को बधाई दी तथा बिड़वाल के गौशाला संचालकों ने रघुवंशी का पुष्पहार से स्वागत कर मिठाई वितरण की गई इस अवसर पर  मोहनलालजी मरगला, मनोज चौहान, बगदीराम चौधरी, कैलाश चौधरी, गोपाल तुली, भागीरथजी चौधरी सहित अनेक गो भक्त उपस्थित थे।  नवनियुक्त उपाध्यक्ष रघुवंशी ने गौ भक्तों से चर्चा करते हुए बताया कि जिलेभर में पंजीकृत गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सबसे अधिक गौ शालाएं सरदारपुर तहसील में 12 तथा बदनावर तहसील में 8 कुक्षी व मनावर सहित जिले में 26 गोशाला संचालित की जा रही है। अब मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाने से आपका सहयोग जरुरी हो गया है मैं गोशाला उत्थान के लिए समय-समय पर जिले की मांगों को भोपाल स्तर तक उठाता रहूंगा गो माता के आशीर्वाद से सभी का भला होगा हमेशा गो शाला के कार्यो के लिए तत्पर रहुंगा यह विश्वास श्री रघुवंशी ने गौ भक्तों को दिलाया तथा म प्र गोपालन एवं पशुधन सर्वधन बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वरानदंजी जी महाराज (केबिनेट मंत्री,महामंडलेश्वर) व भोपाल बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री सन्तोष जोशी (राज्य मंत्री) डायरेक्टर नरेश राजपुरोहित का आभार माना है ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!