Homeचेतक टाइम्सनगर परिषद डही, कुक्षी व सरदारपुर के वार्डो का आरक्षण सम्पन्न...

नगर परिषद डही, कुक्षी व सरदारपुर के वार्डो का आरक्षण सम्पन्न…

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्रीमन् शुक्ला की उपस्थिति में नगर परिषद डही, कुक्षी व सरदारपुर के वार्डो के लिए विभिन्न वर्गो के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डीके नागेन्द्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  जितेन्द्रसिंह चौहान, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण  आरएस मण्डलोई, तीनों नगर परिषदों डही, कुक्षी व सरदारपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही तीन चरणों में की गई। पहले चरण में डही नगर परिषद, दूसरे चरण में कुक्षी नगर परिषद तथा तीसरे चरण में सरदारपुर नगर परिषद के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही हुई।
वार्डो का आरक्षण जनगणना 2011 के आधार पर किया गया। वार्डो का आरक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
डही –  डही नगर परिषद के लिए 15 वार्डो में से 08 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, 01 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति के वार्ड क्र. 01, 06, 09, 10, 11, 12, 14, व 15  तथा वार्ड क्र. 03 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 08 वार्डो में से 04 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए तथा 04 वार्ड अजजा मुक्त की श्रेणी में रहे है। अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो में वार्ड क्र. 01, 06, 14 व 15 षामिल है। अजजा मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 09, 10, 11 व 12 षामिल है। केवल 06 वार्ड अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में रहे। इसमें से वार्ड क्र, 02, 04, 07 व 13 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड क्र. 05 व 08 अनारक्षित मुक्त की श्रेणी में रहा।

कुक्षी – कुक्षी नगर परिषद के लिए 15 वार्डो में से 04 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, 01 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 वार्ड पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 05, 09, 14 व 15  तथा अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 10 आरक्षित हुए है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 04 वार्डो में से 02 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए तथा 02 वार्ड अजजा मुक्त की श्रेणी में रहे है। अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो में वार्ड क्र. 05 व 14 तथा अजजा मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 09 व 15 षामिल है। वार्ड क्र. 02, 07, 11 व 13 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें वार्ड क्र.  02 व 11 महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा वार्ड क्र. 07 व 13 पिछड़ावर्ग मुक्त की श्रेणी में रखे है। केवल 06 वार्ड अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में रहे। इसमें से वार्ड क्र, 01, 06, 08 व 12 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड क्र. 03 व 04 अनारक्षित मुक्त की श्रेणी में रहा।

सरदारपुर- सरदारपुर नगर परिषद के लिए 15 वार्डो में से 05 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, 01 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 वार्ड पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 08, 09, 10, 11 व 14, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 04 तथा पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 02, 03, 06 व 13 आरक्षित हुए है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 05 वार्डो में से 03 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए तथा 02 वार्ड अजजा मुक्त की श्रेणी में रहे है। अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो में वार्ड क्र. 09, 11 व 14 तथा अजजा मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 08 व 10 षामिल है। पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित 04 वार्डो में से 02 महिलाओं के लिए आरक्षित है। इनमें वार्ड क्र. 02 व 06 षामिल है। पिछडावर्ग मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 03 व 13 षामिल है। केवल 05 वार्ड अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में रहे। इसमें से वार्ड क्र, 05, 07 व 12 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड क्र. 01 व 15 अनारक्षित मुक्त की श्रेणी में रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!