Homeचेतक टाइम्सबामनिया - सत्संग और भजन करने से धुलता है मन का मैल...

बामनिया – सत्संग और भजन करने से धुलता है मन का मैल – पं. बालमुकुंद जी ठाकुर…

सुमित
राठौड़,बामनिया/झाबुआ।
मंशापूर्ण खेड़ापति हनुमान मंदिर पर चल रहे श्रीमद
भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित श्री बालमुकुंद जी ठाकुर ने भगवान के विभिन्न
अवतारों पर विस्तार से रौशनी डाली उन्होंने भगवान के नरसिंह और वामन अवतार
के बारे में बताया। ठाकुर जी ने कहा कि भगवान और धर्म से बड़ा कोई नहीं
होता इंसान को कभी भी घमंड नही करना चाहिए। राजा हिरण्यकश्यप ब्रह्मा जी से
वरदान लेकर अपने आप को भगवान कहलवाने लगा था एवम स्वयं के पुत्र प्रहलाद
को भी भगवान विष्णु की पूजा करने पर मृत्युदंड देने लगा था उंसके घमंड का
सर्वनाश करने के लिए भगवान को नरसिंह अवतार लेना पड़ा था।प.श्री ने कहा कि
कीर्तन भजन सत्संग में जाने से हमारे अंदर का मैल धुलता है और भगवान को
मित्र बना लेने वाले को संसार की सारी विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है।
नगर में चल रही श्रीमद भगवतगीता पाठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रोता
पहुच रहे है।रात्रि में आयोजित रासलीला में भी भगवान की अलग अलग लीलाओं और
अवतारो को नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!