Homeअपना शहरनगर में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान, 1 अप्रेल को तिरंगा यात्रा...

नगर में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान, 1 अप्रेल को तिरंगा यात्रा में भाग लेने सेकड़ो अभाविप कार्यकर्ता पहुचेंगे धार..

राजगढ़। कुक्षी एसडीएम के विरूद्ध देश  द्रोह का मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर 1 अप्रेल को अखिल भारतिय विद्यार्थी परिषद द्वारा धार में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। कुक्षी में अभाविप द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिस पर कुक्षी एसडीएम ने अभाविप कार्यकर्ताओं को नोटीस देते हुए कानुनी कार्यवाही की थी जिसको लेकर कुक्षी एसडीएम के विरूद्ध देश द्रोह का मामला दर्ज करने हेतु राजगढ़ नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। नगर  में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा जगह – जगह हस्ताक्षर अभियान चलाकर कुक्षी एसडीएम के विरूद्ध देश द्रोह की कार्यवाही की मांग की जा रही है। वहीं 1 अप्रेल को तिरंगा यात्रा में शामील होने राजगढ़ सहीत आसपास के सैकड़ो अभाविप कार्यकर्ता राजवाड़ा धार पहुंचेंगे। उक्त जानकारी कार्यालय मंत्री दीपेश ठाकुर व  अभाविप जिला छात्रा प्रमुख सृष्टी बिल्लोंरे ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!