Homeअपना शहरकलेक्टर की उपस्थिती में नगर परिषद राजगढ़, धरमपुरी व धामनोद के वार्डो...

कलेक्टर की उपस्थिती में नगर परिषद राजगढ़, धरमपुरी व धामनोद के वार्डो का आरक्षण सम्पन्न…

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमन् शुक्ला की उपस्थिति में नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद व राजगढ़ के वार्डो के लिए विभिन्न वर्गो के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  डी.के. नागेन्द्र, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण आर.एस. मण्डलोई, तीनों नगर परिषदों धरमपुरी, धामनोद व राजगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही तीन चरणों में की गई। पहले चरण में धरमपुरी नगर परिषद, दूसरे चरण में धामनोद नगर परिषद तथा तीसरे चरण में राजगढ़ नगर परिषद के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही हुई।वार्डो का आरक्षण जनगणना 2011 के आधार पर किया गया। वार्डो का आरक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
राजगढ़ – राजगढ़ नगर परिषद के लिए 15 वार्डो में से 03 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, 01 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 वार्ड पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 03, 04 व 13, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 15 तथा पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 01, 05, 08 व 11 आरक्षित हुए है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 03 वार्डो में से 02 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए तथा 01 वार्ड अजजा मुक्त की श्रेणी में रहे है। अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो में वार्ड क्र. 03 व 13 तथा अजजा मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 04 शामिल है। पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित 04 वार्डो में से 02 महिलाओं के लिए आरक्षित है। इनमें वार्ड क्र. 05 व 08 शामिल है। पिछडावर्ग मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 01 व 11 शामिल है। केवल 07 वार्ड अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में रहे। इसमें से वार्ड क्र, 02, 06, 07 व 12 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड क्र. 09, 10 व 14 अनारक्षित मुक्त की श्रेणी में रहे।

धरमपुरी –  धरमपुरी नगर परिषद के लिए 15 वार्डो में से 01 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, 01 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 वार्ड पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति के वार्ड क्र. 06, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 02 तथा पिछड़ावर्ग के लिए वार्ड क्र. 01, 03, 07 व 13 में से वार्ड क्र. 07 व 13 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है। 09 वार्ड अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में रहे। इसमें से वार्ड क्र, 05, 08, 11, 12, 14 व 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड क्र. 04, 09 व 10 अनारक्षित मुक्त की श्रेणी में रहा।


धामनोद – धामनोद नगर परिषद के लिए 15 वार्डो में से 03 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, 01 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 वार्ड पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 04, 05 व 15  तथा अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 14 आरक्षित हुए है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 03 वार्डो में से 02 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए तथा 01 वार्ड अजजा मुक्त की श्रेणी में रहे है। अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो में वार्ड क्र. 04 व 05 तथा अजजा मुक्त वार्डो में वार्ड क्र. 15 षामिल है। वार्ड क्र. 01, 02, 06 व 08 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें वार्ड क्र.  06 व 08 महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा वार्ड क्र. 01 व 02 पिछड़ावर्ग मुक्त की श्रेणी में रहे है। केवल 07 वार्ड अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में रहे। इसमें से वार्ड क्र, 03, 07, 10 व 11 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड क्र. 09, 12 व 13 अनारक्षित मुक्त की श्रेणी में रहा।

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने विभिन्न निकायों से आए राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 12 अप्रैल 2017 को किया जाऐगा। उन्होने कहा कि मतदाता सूची की परिशुद्धता के लिए प्रत्येक वार्डो में एक-एक प्राधिकारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी प्रत्येक वार्डो में एक-एक मतदाता सूची एजेन्टों की नियुक्ति करने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!