Homeचेतक टाइम्सकलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारम्भ...

कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारम्भ…



राजगढ़। समीप गांव तिरला में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा प्रारंभ हुई। श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ।  कथा प्रारंभ होने से पहले ग्राम मे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे नन्हीं बालिकाए सिर  पर कलश लेकर स्वप्रेरणा से नंगे पैर चल रही थी। कलश यात्रा में राष्ट्रीय संत श्री गोपालकृष्ण महाराज  भी स्वयं भी नगें पैर पैदल शोभायात्रा में शामिल हुवे। जिसका ग्रामीण जनों ने भव्य स्वागत किया।  श्री राम कथा प्रति दिन 12 से 3 बजे तक चलेगी। कथा के प्रारंभ में  श्री राम कथा का प्रारंभ करते हुए पूज्य संत श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि हम सभी सदियों से राम राम करते रहे लेकिन हम जानते नहीं कि राम कौन हैं राम राम करना आज ग्रामीणो ने बचा रखा है। शहर में यह संस्कार समाप्त हो रहे है। हमें राम की जीवन चरित्र को समझने की आवश्यकता है। राम को सदैव माना है लेकिन राम की बातों को नहीं मानी हमें राम की बात  मानना है। राम कथा से राष्ट्र कथा की ओर बढ़ना है देववंदन से देश वंदन मैं शामिल हो हम स्वहीत से सर्वहीत की ओर बडे। 
कथा को लेकर तिरला क्षेत्र मैं उत्साह का वातावरण है क्योंकि इस क्षेत्र में पहली बार रामकथा का आयोजन हो रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!