Homeक्राइमबाइक चोरो का उत्पात, एक स्थान से दो बाइक चोरी...

बाइक चोरो का उत्पात, एक स्थान से दो बाइक चोरी…

राजगढ़। बीती रात्रि बाईक चोरो ने फिर उत्पात मचाया। चोर  एक ही स्थान से दो बाइक चुरा ले गये। मिली जानकारी के अनुसार वैभव नगर कॉलोनी में रहने वाले रिंगनोद निवासी रामलाल यादव की पल्सर बाइक क्रमाँक एमपी 11 एमजे 7480 व स्प्लेंडर बाइक क्रमाँक एमपी 11 एमटी 2313 घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गये। रामलाल यादव के पुत्र अनिल यादव ने बताया की रिंगनोद में घर का कार्य चल रहा है इसलिये लगभग एक महीने से वैभव कॉलोनी में अपनी भुआ के यहाँ रह रहे है। कल रविवार रात्री लगभग 10 बजे रिंगनोद से आकर दोनों बाइक खड़ी कर बाइक पर लोहे की जंजीर से ताला लगाया था। आज सोमवार सुबह 7 बजे देखा तो दोनों बाइक नही थी। चोर बाइक को लोहे की जंजीर सहित चुरा ले गये। 
वही पुरे मामले की सुचना थाना  राजगढ़ पर पुलिस को दी है। 
गौरतलब है की नगर में  पिछले कुछ दिनों से बाइक चोर पुनः सक्रिय हो गये। पुर्व में भी वैभव नगर कॉलोनी से कई बाइक चोरी हो चुकी है। जिनका अभी तक कोई सुराग नही मिला है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!