Homeअपना शहरसड़क दुर्घटना में मनावर नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमार जैन का निधन ,...

सड़क दुर्घटना में मनावर नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमार जैन का निधन , क्षेत्र में शोक की लहर…

 धार। अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाईवे पर आज सुबह
जिला उपाध्यक्ष व मनावर नपा अध्यक्ष राजकुमार जैन का वाहन सड़क दुर्घटना का
शिकार हो गया। वाहन में स्वयं नपा अध्यक्ष, उनके पुत्र,चालक व एक अन्य
मौजूद थे। वाहन में बैठे पुत्र, चालक व एक अन्य को हल्की चोट आई है, साथ ही
श्री जैन की दुर्घटना में मौत हो गई है। भाजपा नेता की मौत की सूचना के
बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे व घायलों को अस्पताल भेजा
गया। इधर मनावर विधायक रंजना बघेल, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े व जयदीप
पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। श्रीमती बघेल ने शव का
पीएम करवा तथा श्री जैन के पार्थिव शव को लेकर मनावर की ओर रवाना हो गई है,
आज दोपहर में श्री जैन की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार
भाजपा नेता राजकुमार जैन मोरवी(गुजरात) से आ रहे थे, तभी लक्ष्मनी के पास
मोड़ अनियंत्रित होकर इनोवा वाहन पलट गया। वाहन में श्री जैन के साथ पुत्र
सक्ष्म जैन, चालक भुरू व पलाश जायसवाल भी सवार थे, वाहन के पलटने से श्री
जैन की मौत हो गई। साथ ही अन्य सभी को चोट आई है। संभवतः वाहन के चालक को
नींद लगने के कारण हादसा हुआ है, इधर मनावर में घटना की सूचना के बाद से ही
क्षेत्र में शोक की लहर है। कई व्यापारियों ने आज सुबह से ही अपनी दुकाने
बंद रखी है। साथ ही श्री जैन के मनावर स्थित निवास पर सुबह से ही लोगों के
इकठ्ठा होने का क्रम जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!