Homeअपना शहर8 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ा, पुलिस को मिली सफलता...

8 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ा, पुलिस को मिली सफलता…

रिंगनोद। रिंगनोद पुलिस ने वर्षो से फरार एक और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भूरालाल पिता लूणा भील उम्र 45 वर्ष निवासी कंजरोटा धारा 457 का आरोपी होकर लगभग 8 वर्षो से फरार था। जिसे आज रिंगनोद पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दबिश देकर आरोपी को उसके घर से पकड़ा है। स्मरणीय रहें की कल ही रिंगनोद पुलिस ने 4 वर्ष से फरार 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को पकड़ा था। वही आज फिर पुलिस ने एक स्थाई वारंटी आरोपी को पकड़कर सफलता हासिल की है। 
पुलिस चौकी रिंगनोद प्रभारी एएस कटारा ने बताया की आरोपी वर्ष 2008 से फरार था। जो नकबजनी का आरोपी है। मुखबिर की सुचना पर आरोपी को पकड़कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!