Homeचेतक टाइम्सप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दो दिवसीय बैठक की तैयारियां हेतु पहुंचे मोहनखेड़ा,...

प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दो दिवसीय बैठक की तैयारियां हेतु पहुंचे मोहनखेड़ा, मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी हो सकते है बैठक में शामील…

राजगढ़। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली दो दिवसीय बैठक की तैयारियां तेज हो चुकी है। मोहनखेड़ा में बैठक को लेकर कल गुरूवार को प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री, सम्भागीय संगठन मंत्री सहीत भाजपा के पदाधिकारी मोहनखेड़ा पहुंचे एवं बैठक स्थान सहीत कई व्यवस्थाओं  के स्थान तय किये। दिनांक 21 व 22 अप्रेल को होने वाली दो दिवसीय बैठक को लेकर यह खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी बैठक में शामील होंगे। जानकारी के अनुसार कल गुरूवार दोपहर में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत, भाजपा संभागीय संगठन मंत्री जसपालसिंह चावड़ा इंदौर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज बर्फा मोहनखेड़ा पहुंचे जहां बैठक को लेकर भोजनशाला, ठहरने की व्यवस्था हेतु भवन आदी का जायजा लिया। वहीं मुनिश्री ऋषभचन्द्र विजयजी महाराज से आशीर्वाद लिया एवं बैठक के बारे में चर्चा भी की गई। इस दौरान विधायक वेलसिंह भूरिया एवं मण्डल अध्यक्ष नविन बानिया भी मौजुद थे। प्रदेश  संगठन महामंत्री के इस दौरे की खबर स्थानीय सहित जिले के कई भाजपा नेताओं को भी नही दि गई थी।
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी के अलावा भाजपा के बड़े नेता भी शामील हो सकते है। बैठक में प्रदेश भर के भाजपा पदाधिकारी शामील होंगे। बताया जा रहा है कि आगामी नगर निकायों के चुनाव व विधानसभा चुनाव की रणनिती इस बैठक में सम्भवतः तय होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रिय स्तर के नेता विधायको की क्लास भी लेंगे। हालांकी उक्त दो दिवसीय बैठक को लेकर अभी स्पष्ट रूप से  किसी तरह की जानकारी सामने नही आई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!