Homeअपना शहरराजगढ़ में चोरो का उत्पात, बिती रात्री तीन स्थानो पर चटकायें ताले,...

राजगढ़ में चोरो का उत्पात, बिती रात्री तीन स्थानो पर चटकायें ताले, हजारों रूपयें की चोरी की वारदात को दिया अंजाम..

राजगढ़। बिती रात्री नगर में एक बार फिर चोरो ने उत्पात मचाया है। नगर में अलग – अलग स्थानो पर तीन सुने मकानों के ताले चटकाकर चोरो ने सोने – चांदी के जेवरात नगदी सहीत हजारो रूपयें की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरो ने नगर की राजेन्द्र काॅलोनी, वैभव काॅलोनी एवं नाकोड़ा भवन के समिप सुने मकानों में चोरी की है। राजेन्द्र काॅलोनी के निवासी नितेश  पिता चन्दूलाल खोटे अपने परिवार के साथ बाहर गये थे। आज सुबह 9ः30 बजे घर आकर देखा तो घर के दरवाजे का नकुचा टुटा हुआ था। अज्ञात चोर घर मे रखी अलमारी से 5 ग्राम की सोने की अंगुठी, 100 ग्राम चांदी के पायजेब, 2 ग्राम सोने का पेण्डल, लेपटाॅप सहीत, नगदी चुरा ले गये। चोरी हुवे कुल माल की किमत लगभग 38 हजार रूपयें है। वही चोरो ने दुसरी चोरी की वारदात को वैभव नगर काॅलोनी के निवासी भूरसिंह पिता जयराम देवड़ा के सुने मकान में अंजाम दिया। फरियादी  भूरसिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गया था आज सुबह आया तो घर के दरवाजे का नकुचा ताला सहीत कटा हुआ था। चोर यहां से 300 ग्राम चांदी के पायजेब, 250 ग्राम चांदी का कड़ा, एक मोबाईल, सोने का मंगल सुत्र सहीत अन्य सामान चुरा ले गये। चोरी हुवे कुल सामान की किमत लगभग 33 हजार रूपयें है। चोरो ने तिसरी चोरी नाकोड़ा भवन के समिप रहने वाले  राजेन्द्र भण्डारी के सुने मकान में की है। चोर यहां से चांदी के पायजेब, एक लेपटाॅप सहीत लगभग 50 से 60 हजार रूपयें नगदी चुरा ले गये। चोरी की वारदात की सुचना पुलिस थाना राजगढ़ पर दी गई जहां पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!