Homeचेतक टाइम्सअधिमान्य पत्रकार समिति के सम्भागीय सदस्य मनोनीत होने पर पत्रकारों ने श्री...

अधिमान्य पत्रकार समिति के सम्भागीय सदस्य मनोनीत होने पर पत्रकारों ने श्री त्रिपाठी का किया स्वागत सम्मान…

सरदारपुर। राज्य स्तरीय अधिमान्य वरिष्ठ पत्रकार व धार प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी के अधिमान्य पत्रकार समिति के इंदौर सम्भाग के सदस्य मनोनीत किये जाने के बाद प्रथम बार सरदारपुर व राजगढ़ आगमन पर स्थानीय सर्किट हॉउस पर सरदारपुर व राजगढ़ के पत्रकारों द्वारा स्वागत – सम्मान किया गया। पत्रकारों द्वारा त्रिपाठी को पुष्पहार पहनाकर शाल श्री फल भेंट किया।
 त्रिपाठी ने पत्रकारों से कई विषयों पर चर्चा भी की। वहीं धार न्यूज  चैनल चीफ एडिटर अविनाश शर्मा भी मौजूद थे। स्वागत – सम्मान के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहनलाल यादव, पत्रकार गोपाल सोनी, सुनील बाफना,  गोपाल गर्ग, भवरसिंह सोनेर, दीपक जैन, सरदार पाटीदार, भवर जाट, सचिन बैरागी, रमेश प्रजापति, शेलेन्द्र पवाँर, फूलचन्द  कुमावत, बलराम यादव आदि सरदारपुर एवं राजगढ़ के पत्रकार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!