Homeअपना शहरराजगढ़ नगर की धरा पर पहली बार उत्तम स्वामी जी के मुखारबिंद...

राजगढ़ नगर की धरा पर पहली बार उत्तम स्वामी जी के मुखारबिंद से बहेगी भागवत ज्ञान गंगा…

राजगढ़। वैसे तो राजगढ़ नगर धार्मिक आयोजन मे अलग पहचान रखता है। पिछले 25 वर्षो से नगर के 12 मंदिरो पर एक साथ श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर निकलने वाली शोभायात्रा हो या फिर नवरात्रि उत्सव हो सभी अपनी अमिठ छाप छोड़ते है। इसी कड़ी मे एक और आयोजन हो रहा है। 21 अप्रैल से जहा जैन तिर्थ मोहनखेडा पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिती की बैठक होगी प्रदेश के राजनैता चिंतन करेगे तो दुसरी और नगर मे श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा बहेगी। कथा का वाचन प्रसिद्ध संत महर्षि श्री उत्तम स्वामी जी महाराज करेगे। वैसे तो नगर मे संत श्री उत्तम स्वामीजी की कथा पहली बार हो रही है। ऐसे मे आयोजन को लेकर रूपरेखा अभी से तय कर तैयारिया आरंभ कर दी गई है। नगर के मार्केटिग सोसायटी परिसर पर होने वाले इस आयोजन के लिये दोपहर एक से 4 बजे तक कथा का श्रवण कराया जायेगा। गर्मी को देखते हुये कथा श्रवण के लिये आने वाले श्रद्धालुओ को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिये कथा स्थल पर विशेष इंतजाम किये जा रहे है। श्री राज राजेश्वर उत्स्व समिति  के मार्गदर्शक सुरेश तांतेड ने बताया की 20 हजार स्केवयर फिट से अधिक का पांडाल लगाया जायेगा। कथा आरंभ के पुर्व भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमे महर्षि उत्तम स्वामीजी महाराज भी शामिल होगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!