Homeचेतक टाइम्सरिलायंस jio का अब dth आने वाला है वह भी सिम की...

रिलायंस jio का अब dth आने वाला है वह भी सिम की तरह रहेगा फ्री

मुंबई। रिलायंस जियो आने वाले वक्त में DTH (डायरेक्ट टू होम) सर्विस भी दिया करेगा। उसके सेट बॉक्स की कुछ फोटोज भी लीक हुई हे। इतना ही नहीं उसके प्लान, वेलकम ऑफर के बारे में भी सोशल मीडिया पर बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि रिलायंस की तरफ से वेलकम ऑफर भी दिया जाएगा। ठीक वैसा ही जैसा कि सिम के साथ दिया गया था। इसमें भी काफी कुछ फ्री मिलने की उम्मीद है।
जानिएरिलायंस की DTH सर्विस के बारे में बाकी जानकारी –
क्या होगा वेलकम ऑफर: रिलायंस जियो की DTH सर्विस के वेलकम ऑफर में 90 दिनों की फ्री सर्विस मिल सकती है। इसको कंपनी प्रमोशन के तौर पर इस्तेमाल करेगी। फिर अगर कस्टमर सर्विस से संतुष्ट होगा तो ही उससे पैसे लिए जाएंगे। ठीक वैसे ही जैसे सिम के वक्त किया गया।
वेलकम ऑफर के बाद क्या होगा चार्ज: रिलांयस अपनी DTH सर्विस के लिए 180-200 रुपए प्रति महीना चार्ज कर सकता है। अबतक बाकी किसी DTH सर्विस के लिए 200-250 रुपए देने होते हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें 300 चैनल चलाने को मिलेंगे जिसमें HD भी शामिल होंगे। इंग्लिश टीवी सीरीज Flash, Game of thrones आदि को भारत में दिखाने के लिए यूएस ब्रॉडकास्टर से बातचीत भी चल रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!