Homeचेतक टाइम्सकल बाबा साहब अम्बेडर जयंती पर अजाक्स निकालेगा रैली, आमसभा का होगा...

कल बाबा साहब अम्बेडर जयंती पर अजाक्स निकालेगा रैली, आमसभा का होगा आयोजन…

राजगढ़। कल 14 अप्रेल डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर अजाक्स द्वारा नगर में रैली निकाली जायेंगी एवं आमसभा का आयोजन भी किया जायेगा। अजाक्स के तहसील अध्यक्ष डाॅ. आईएस डावर ने बताया की कल राजगढ़ नगर में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाई जायेगी। कल सुबह 8 बजे कुक्षी नाका स्थिती बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। जिसके बाद नगर में रैली निकाली जायेगी। रैली बाबा साहब की प्रतिमा से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो चौराहों से होकर पुनः बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचेगी जहां आमसभा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान अजाक्स के समस्त कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरीक मौजुद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!