Homeचेतक टाइम्सबाबा साहेब की 126 वीं जन्मोत्सव पर हुआ कार्यक्रम आयोजित,पेटलावद नगर मे...

बाबा साहेब की 126 वीं जन्मोत्सव पर हुआ कार्यक्रम आयोजित,पेटलावद नगर मे पहली बार हुआ विशाल कार्यक्रम, निकाली गई विशाल वाहन रैली…

 गोपाल राठौड़,पेटलावद। संविधान निर्माता एंव भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 126 वीं जंयति आज पेटलावद नगर की नई बस्ती मे लगी बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम नप. अध्यक्ष ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर गुलाल लगाकर माल्यार्पण किया जिसके पश्चात् , एसडीओपी श्री अवासिया, जनपद अध्यक्ष मथुरी बाई निनामा व उपस्थित सभी भीम सैनिको ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नप. अध्यक्ष श्रीमति संगीता विनोद भंडारी ने बाबा साहेब की जिवनी पर प्रकाश डाला,  उद्बोधन मे बाबा साहेब के बारे मे बताया कि किस तरह उन्होने छुआछुत के रहते हुए इतनी पढाई की और भारत को संविधान दिया। जिस संविधान पर आज पुरा भारत चल रहा है, विदेशो मे उनकी मुर्तियो का अनावरण किया जा रहा है।  अजाक्स संघ के अध्यक्ष कैलाश वसुनिया ने बाबा साहेब की प्रेरणा स्त्रोत पर चलने के लिए उपस्थित भीम सैनिको को कहते हुए बताया की बाबा साहेब ने अपने लिए अपना पुरा जिवन बलिदान कर दिया। आज उन्ही की वजह से हम एक समान खडे है, और एक सामाजिक समरसता देश मे बनी हुई है। पुर्व एसडीएम विष्णु कमलकर ने भीम सैनिको को जोश दिलाते हुए बताया की पुरे भारत मे डाॅ अम्बेडकर के अलावा कोई ज्ञानी नही था। उन्होने स्कुल मे बाहर बैठकर पढाई की और विदेश मे पढकर 32 डिग्रीया प्राप्त की और भारत को एक संविधान दिया। और उन्होने बताया की बाबा साहेब ने जाति प्रथा से दुखी होकर बौध धर्म अपनाया था, लेकीन बाबा साहेब ने कभी किसी को भी बौध धर्म अपनाने पर विवश नही किया उनका साफ कहना था की आपका जिस धर्म में सम्मान हो वो धर्म आप अपनाएॅ।
अजाक्स के नानुराम गामड ने भी बाबा साहेब के जीवन संघर्ष के बारे मे विस्तार से बताया की बाबा साहेब ने अपनी पुरी जींदगी मे संघर्ष के अलावा कुछ नही किया और उनके संघर्ष की वजह से आज हम खुले आसमान के तले खुली सांस ले रहे है।

रात्रि में हुई कबीर भजन संध्या –आयोजकों द्वारा डाॅ अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार रात्रि में एक कबीर भजन संध्या का भी आय¨जन रखा। जिसमें कबीर भजनों पर सैकड़ों श्रद्वालु झूमे और कार्यक्रम का देर रात तक आनंद लिया. । इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्व नप अध्यक्ष विनोद भंडारी, मनोहरलाल भटेवरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठोड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठोर,महामंत्री प्रकाश मुलेवा, जितेंद्र मेहता,विधायक प्रतिनिधि मूलचंद्र निनामा आदि ने किया.।
कार्यक्रम में पुर्व पार्षद जगदीश जाटव, नेमालाल मेहसन, रामलाल धानुक, दल्ला चौहान, केरमसिग चौहान, कैलाश चन्द्र मैंडा, प्रेमचन्द्र सिसौदिया, विजय मालवीय, आजाद गुगलिया, मुकुट चौहान,दात्रे सर,प्रदिप सिसौदिय, गौतम गु्रम आदि समस्त क्षेत्र व नगर के भीम सैनिक उपस्थित थें।
कार्यक्रम पश्चात् पुरे नगर मे एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। विशाल वाहन रैली प्रतिमा स्थल से शुरूआत होकर न्यु बस स्टेण्ड, पुराना बस स्टेण्ड, गाधी चौक, कहार मोहल्ला, झंडा बाजार, गणपति चौक, सीर्वी मोहल्ला से होती हुई  पुनः प्रतिमा स्थल पर पंहुची जहां वाहन रैली का समापन किया गया। पुरी रैली के दौरान जय भीम के नारे पुरे नगर मे गंुज उठे। बाबा साहेब को हेप्पी बर्थ डे टु यु कहकर उनको बधाई दी गई और पुरा नगर भीम मय हो गया। पुराना बस स्टेण्ड पर पटाखो के साथ आतिशबाजी कर रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश सिसौदिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बाबा साहेब कि 126 वाॅ जन्मोत्सव समिति द्वारा मनाया गया। जिसमे नप. कर्मचारी संगठन, लघु वेतन कर्मचारी संगठन, लघु वेतन कर्मचारी संघ, रविदास मित्र मंडल, अजाक्स पेटलावद व समग्र अनु.जाति/जनजाति महासंघ का सराहनिय सहयोग रहा। पुरे कार्यक्रम का संचालन पार्षद राजेश यादव ने किया व आभार मनोज परमार ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!