Homeचेतक टाइम्सअजाक्स ने मनाई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती, निकाली वाहन रैली...

अजाक्स ने मनाई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती, निकाली वाहन रैली…

राजगढ़। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती आज नगर में अजाक्स द्वारा धुमधाम से मनाई गई। अजाक्स कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः सरदारपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद नगर के कुक्षी नाका स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली गई। अजाक्स तहसील अध्यक्ष डाॅ. आईएस डावर ने बताया की संविधान के निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर अजाक्स द्वारा सरदारपुर एवं राजगढ़ में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बार राजगढ़ के कुक्षी नाका स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से नगर में वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो चौराहों से होकर पुनः अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंची जहां आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारीयों ने बाबा साहब के जीवन प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माण में उनके अहम योगदान को याद किया। इस अवसर पर अजाक्स ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ. हेमराज कटारे, चंदरसिंह जामोद, भाजपा जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, डाॅ. अनिल चौहान, डाॅ. उमराव चौहान, जिला सचिव पारस बैनल, मुवेलजी, संदिप यादव, श्रद्धेय सोलंकी, अम्बेडकर युवा संगठन रिंगनोद सहीत समस्त अजाक्स कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!