Homeचेतक टाइम्सअब खत्म होगा इंतजार, भाजयूमो की प्रदेश कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा...

अब खत्म होगा इंतजार, भाजयूमो की प्रदेश कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा…

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषाणा का सभी कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चे की कार्यकारिणी तैयार हो गई है और अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है। बताया जा रहा है की कार्यकारिणी में जिन नामों को शामिल किया गया उसमें नेता पुत्रों को जगह नहीं मिली है। जिसके बाद अब तक कार्यकारिणी की सूची अटकी हुई थी। उपचुनाव के नतीजें सामने आने के बाद किसी भी दिन कार्यकारिणी का ऐलान होना तय माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भाजयूमों की कार्यकारिणी बनकर तैयाह हो गई जिसकी जल्द ही घोषणा की दी जाएगी। यूवा मोर्चा की नई टीम में नेताओं के पुत्रों को जगह नही मिल पाई। जिन नेताओं के पुत्रों के कारण कार्यकारिणी बनाने में छह माह से अधिक समय लग गया उनको पदाधिकारी भी ही बनाया गया है।  सुत्रों के मुताबिक दिल्ली से फरमान आया है कि 45 से ज्यादा सदस्यों को युवा मोर्चा में जगह नहीं देना है। 200 की जंबो कार्यकारिणी बनाने वाले युवा मोर्चा को अब नेता पुत्रों को एडजस्ट करने में भी दिक्कत हो रही है। नई कार्यकारिणी में कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों को जगह मिली है। हालांकी अब जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा हो जायेगी। जिसके बाद यह माना जा रहा है की कई नेता इस कार्यकारिणी के प्रति नाराजगी जाहीर कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!