Homeक्राइमपुलिस को मिली सफलता, अंधे कत्ल का किया पर्दाफास, दो आरोपीयों को...

पुलिस को मिली सफलता, अंधे कत्ल का किया पर्दाफास, दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार, मामला आम के पेड़ के निचे मिले युवक के शव का…

रिंगनोद। 12 अप्रेल को अपने घर से गेहूं निकालने के लिए थ्रेसर लाने की बात कहकर निकले युवक का शव 14 अप्रेल को उसी के खेत के पास आम के पेड़ के निचे मिला था। युवक के सिर पर बडे़ से पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। आज पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई एवं हत्या के 2 आरोपीयों को हिरासत में लिया है। 14 अप्रेल को रिंगनोद के बागलीयासात निवासी बबलू पिता दयाराम भील उम्र 25 वर्ष का शव आम के पेड़ के निचे मिला था। जिला पुलिस अधिक्षक बिरेन्द्रसिंह एवं एडीशनल एसपी अजयसिंह (आईपीएस) ने घटनास्थल का मुआयना कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए एक टीम  गठीत की। सरदारपुर एसडीओपी गौरिशंकर चढ़ार एवं सरदारपुर थाना टीआई कैलाश बारिया के मार्गदर्शन में रिंगनोद चौकी की प्रभारी एएस कटारा की टीम ने हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासील की। जमिन विवाद को लेकर आरोपीयों ने मृतक की हत्या कर शव को आम के पेड़ के निचे छोड़ कर भाग गये थे। पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र पिता पिडू भील निवासी बागलीयासात रिंगनोद उम्र 36 वर्ष एवं आरोपी सुखलाल पिता डुडला भीलाला निवासी मालपूरिया रिंगनोद को हिरासत में लिया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने में एएसआई किशनलाल मुलेवा, एसएफ आरक्षक मनोहर, आरक्ष औमप्रकाश एवं सैनिक जगदीश का सहयोग रहा।

जमीन विवाद बना हत्या कारण:- पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की मृतक बबलु और उसके काका के बिच जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। मृतक के काका के पास ज्यादा जमीन थी और मृतक के पास कम थी। मृतक चाहता था की जमीन का बटवारा हो और दोनो के हिस्से में बराबर जमीन आये लेकीन मृतक काका बटवारा नही चाहता है। इस बात को लेकर इनके बिच विवाद होता रहता था। मृतक के काका का लड़का रामचंन्द्र ने विवाद में कहा था की में इसे जान से मार दूंगा। मृतक की हत्या 12 अप्रेल को की गई और हत्या में मृतक के खेत का पातीदार (पार्टनर) सुखलाल ने साथ दिया। सुखलाल मृृतक की जमीन खरीदना चाहता था लेकिन मृतक जमीन नही बेचना चाहता था। सुखलाल ने मृतक को 8 हजार रूपयें दिये थे और उन रूपयें के बदले वह मृतक से जमीन लेना चाहता था लेकीन मृतक हर बार ना करता और यह बात सुखलाल को अच्छी नही लगी और वह भी मृतक बबलू की हत्या करना चाहता था।

पहले पिलाई शराब फिर सिर पर किया पत्थर से वार:- मृतक बबलू उसका पिता दयाराम एवं भाई दादूलाल 12 अप्रैल को गेहू निकालने खेत पर गये थे। इस दौरान बबलू का पातीदार सुखलाल भी वहां मौजुद था लेकिन उस दिन गेंहू निकालने की थ्रेसर नही आई तो मृतक का पिता एवं भाई घर आ गये। आरोपीयों के अनुसार सुखलाल एवं मृतक के काका के लड़ने ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर वह नशे में उठकर घर जाने लगा तो वह उसके खेत के पास आम के पेड़ के निचे गीर गया और आरोपीयों ने उसके सर पर बड़ा सा पत्थर मार दिया जिससे बबलू वहीं पर मर गया। आरोपी मृतक के शव को वही छोड़कर मौके से भाग गये।

घटनास्थल पर मिली आरोपीयों की बाईक बनी सुराग:- शव मिलने के बाद पुलिस पुरी तरह जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के पास तलाश शुरू की तो पुलिस को घटना स्थल से कुछ ही दुरी पर दोनो आरोपी की बाईक मिली जिस पर खुन के निशान थे। इसी दौरान एक साक्षी ने पुलिस को बताया की उसने तिनो को शराब पिते हुए देखा था। पुलिस ने तत्काल धर पकड़ की तो आरोपी सुखलाल के जुतो पर भी खुन के निशान मिले। पुलिस ने कड़ी पुछताछ की तो आरोपीयों ने अपना जुर्म कबुल कर लिया।

चौकी प्रभारी एएस कटारा ने चर्चा में बताया की आरोपीयों ने जमीन विवाद के चलते मृतक की  हत्या कर दि। आरोपीयों को हिरासत में लेकर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!