Homeचेतक टाइम्सधार जिले के तीन ही विधायक हो सकेंगे प्रदेश कार्य समिति बैठक...

धार जिले के तीन ही विधायक हो सकेंगे प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामील, विधायक वेलसिंह – कालूसिंह सम्भालेंगे व्यवस्था, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का भी आना हुआ तय…

रमेश प्रजापति,राजगढ़। 21 व 22 अप्रेल को मोहनखेड़ा तीर्थ पर होने वाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक की तैयारीयों जोरो से चल रही है। बैठक को लेकर मोहनखेड़ा गेट से लेकर बैठक स्थल तक भाजपा के ध्वज लगाये जा रहे है। वहीं बैठक स्थल पर आकर्षक साज सज्जा कर फ्लैस लगाये गये है जिनमें भाजपा का पुरा परिचय दर्शाया गया है। बैठक पाण्डाल का कार्य भी अंतिम चरणों में चल रहा है तो उधर स्थानिय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अपने – अपने दायित्वों पर खरा उतरने के लिए दिन दुनी रात चौगनी मेहनत कर रहें है। जल व्यवस्था, आवास व्यवस्था सहीत समस्त व्यवस्थाओं के पदाधिकारी  अपने दायित्वों पर खरा उतरने के लिए पुरी पुरी मेहनत कर रहे है। किस पदाधिकारी को किस रूम में किसके साथ ठहराना है उसकी व्यवस्था हेतु अभावीप कार्यकर्ताओं को भी कार्य सौपा गया है। वहीं बैठक को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज वर्फा ने मिडीया से चर्चा करते हुए बताया की बैठक को लेकर स्थानीया पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरी तरह जुटे हुए है। यह हमारा सौभाग्य है की प्रदेश की बैठक सरदारपुर विधानसभा में हो रही है। हम अच्छे से अच्छा करने का प्रयास कर रहें है।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहीत सभी बड़े भाजपा नेता शामील होंगे।  वहीं जानकारी के अनुसार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का आना भी तय हो गया है। सुमीत्रा महाजन 21 अप्रेल को सुबह बैठक में शामील होने मोहनखेड़ा पहुंच सकती है। भाजपा के सभी बड़े नेता बैठक पाण्डाल में पार्टी के कई मुद्दो पर चर्चा करेंगे। धार-महु लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर को बैठक में अपेक्षीत किया गया है जो बैठक में शामील होंगी। वहीं सुत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में धार जिले के केवल तीन ही विधायकों को बैठक में अपेक्षीत किया गया है। साथ ही जिले के 9 से 10 नेता बैठक में अपेक्षीत है। सुत्रों की माने तो सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया व धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर को बैठक में अपेक्षीत नही किया गया है। यह बैठक के बाहर व्यवस्थाओं  को सम्भालेंगे। सुत्रों के अनुसार मनावर विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, धार विधायक निना वर्मा एवं बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत को बैठक मे अपेक्षीत किया गया है। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज वर्फा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, दिलीप पाटोदिया, राजीव यादव को बैठक में शामील होंगे। वहीं जिले के 4 – 5 अन्य नेता भाजपा नेता भी बैठक में शामील होंगे जिन्हे अपेक्षीत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!