Homeअपना शहरकल प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा, सुबह निकलेगी कलश यात्रा, भाजपा प्रदेश...

कल प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा, सुबह निकलेगी कलश यात्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री पहुंचे आयोजन स्थल…

राजगढ़। नगर में कल से श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ होगा। श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति द्वारा मार्केटींग सोसायटी परिसर में आयोजीत भागवत कथा में श्री श्री 1008 उत्तमस्वामीजी महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन होगा। कल नगर में भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली जायेगी। प्रातः 8:30 बजे कलश यात्रा श्री तेजाजी मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर आयोजन स्थल पहुंचेगी जहां भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा कल 21 अप्रैल से प्रारंभ होकर 27 अप्रैल तक चलेगी। कश यात्रा का नगर में नगर की प्रमुख धार्मीक एवं सामाजीक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। इस दौरान राजस्थान एवं गुजरात की पार्टीयों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतीयां दी जायेगी। वहीं कश यात्रा में उत्तमस्वामीजी भी मौजुद रहेंगे।
आज कथा स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री पहुंचे एवं आयोजन स्थल का जायजा लिया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामील होने मोहनखेड़ा जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान एवं  प्रदेश महामंत्री मनोहर उटवाल कथा स्थल पहुंचे जहां नगर परिषद राजगढ़ द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं राज राजेश्वरी उत्सव समिति की मार्गदर्शक सुरेश तातेड़ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री को आयोजन के बारे में सम्पुर्ण जानकारी प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!