Homeचेतक टाइम्सभाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक की तैयारिंया अंतिम चरणों में, भाजपा ध्वज...

भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक की तैयारिंया अंतिम चरणों में, भाजपा ध्वज से पटे प्रमुख मार्ग, भाजपा नेताओं का लगने लगा जमावड़ा…

 राजगढ़। मोहनखेड़ा तीर्थ पर 21 व 22 को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक की तैयारियां अंतिम चरणा में है। मोहनखेड़ा गेट से लेकर बैठक स्थल तक मार्ग को पुरी तरह सजाया गया है। पुरे मार्ग में भाजपा के ध्वज एवं बड़े – बड़े होर्डींग लगाये गये। कल 21 अप्रैल को सुबह से प्रदेश  कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ होगी। बैठक में शामील होने सभी अपेक्षीत पदाधिकारी आज शाम तक मोहनखेड़ा पहुंचेगे। वहीं आज सुबह से सांसद सावित्री ठाकुर सहीत स्थानीय विधायक एवं भाजपा नेता व्यवस्थाओं को पुर्ण रूप देने मोहनखेड़ा पहुंच चुके है। वही आज प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य भी मोहनखेड़ा पहुंचने वाले है।

बैठक स्थल पर को पुरी तरह सजाया गया है। बड़े – बडे़ बैनर लगाकर भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया है। वहीं बैठक स्थल पर कुषाभाऊ ठाकरे सभागृह बनाया गया है। जहां भाजपा के सभी नेता बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा व मंथन करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री, लोकसभा स्पीकर सहीत सभी बड़े नेता कल सुबह तक मोहनखेड़ा पहुंचगे। वहीं पुलिस व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!