Homeचेतक टाइम्सप्रदेश कार्य समिति बैठक का पहला सत्र जारी, 3 बजे हो सकती...

प्रदेश कार्य समिति बैठक का पहला सत्र जारी, 3 बजे हो सकती है प्रेस वार्ता…

मोहनखेड़ा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक का शुभारम्भ मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री सहीत वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा दिप प्रज्वलीत कर किया गया। जिसके बाद कार्य समिति बैठक का पहल सत्र प्रारंभ हो चुका है। जो 3 बजे बजे तक चलेगा। बैठक में भाजपा महासचीव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंच चुके है। शुभारंम्भ के दौरान उद्बोधन देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में बताया। वहीं नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा की उपचुनाव के दौरान अटेर विधानसभा चुनाव में हमे बहुत कम वोटो से पराजित मिली है। जहां हम आगामी विधानसभा चुनाव में जित हासील कर लेंगे।

प्रदेश कार्य समिति बैठक कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में हो रही है। जहां पार्टी के सभी नेता कई मद्दो पर चर्चा करेंगे। बैठक शुभारंभ के बाद मिडीया कर्मीयों को सभागृह से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है की पहला सत्र 3 बजे तक चलेगा जिसके बाद प्रेसवार्ता होगी। प्रेसवार्ता कोन लेगा यह अभी तय नही हुआ है। सुत्रों की माने तो बैठक के पहले सत्र में अटेर विधानसभा चुनाव के पराजय पर मंथन होगा। बैठक में कई प्रदेश के कई मंत्री मौजुद है। वहीं केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता सहीत अपेक्षीत पदाधिकारी बैठक में उपस्थित है। इधर बैठक स्थल के बाहर बड़ी सख्या में पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!