Homeचेतक टाइम्सकलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ, भाजपा महासचिव विजयवर्गीय...

कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ, भाजपा महासचिव विजयवर्गीय पहुंचे कथा स्थल, उत्तम स्वामीजी से की भेंट…

राजगढ़। राज राजेश्वरी उत्सव समिती द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा शुक्रवार को प्रभावी शोभायात्रा के साथ आरंभ हुई। सुबह करीब 10 बजे पुरान बस स्टैड पर तेजाजी मंदिर से कलश यात्रा आरंभ हुई। कलश यात्रा मे बडी संख्या मे महिलाये एंव बालिकाये सर पर कलश धारण किये हुये चल रही थी। वही आदिवासी एंव गुजरात के नृतक दल के द्वारा प्रस्तुतीया दी गई। शोभायात्रा मे बग्गी मे संत श्री उत्तमस्वामी जी महाराज विराजीत थे। साथ ही राम बाबा व प्रथम दिन के मुख्य जजमान जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल श्रीमद भागवत हाथो मे लिये विराजीत थे। कथा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी जहा पर महाराणा प्रताप मंच,राजपुत युवा मंच,चारभुजा युवा मंच. शिवांश परिवार  सहित नगर के कई धार्मिक संस्थाओ ने फुलो से कलश यात्रा का स्वागत किया। करीब दो घंटे नगर का भ्रमण कर दोपहर 12 बजे कलश यात्रा मार्केटिग परिसर स्थित परिसर पर जाकर समाप्त हुई। जहा पर आरती कर प्रथम दिन का समापन हुआ। आज से कथा विधीवत आरंभ हुई।

वही मोहनखेडा तिर्थ पर आयोजित प्रदेश कार्यसमिती की बैठक मे भाग लेने आये राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एंव इंदौर विधायक रमेश मैंदाला भी कथा स्थल पर पहुॅचे जहा पर उत्तम स्वामी जी महाराज से आर्शिवाद लिया। दोनो नेताओ का स्वागत समिती की और से सुरेश तांतेड,मुकेश कावडिया,धर्मेन्द्र बागडिया,लाला शर्मा आदि ने किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!