Homeचेतक टाइम्सअलग - अलग सत्र में खत्म हुआ भाजपा प्रदेश कार्य समिति का...

अलग – अलग सत्र में खत्म हुआ भाजपा प्रदेश कार्य समिति का पहला दिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय के बारे में गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने पर हुआ मंथन, मुख्यमंत्री कल दोपहर होंगे मोहनखेड़ा से रवाना…

रमेश प्रजापति, राजगढ़। मोहनखेड़ा तीर्थ पर भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय बैठक का आज पहल दिन था। आज अलग – अलग सत्रो में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, ज्योती ध्रवे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहन सह‍ित वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासीन थे। बैठक का पहल सत्र 11 बजे प्रारंभ हुआ इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित मचासिन अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वलन कर कन्या पुजन भी किया गया। बैठक में प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मीश्रा, उमा शंकर गुप्ता, गोरीशंकर बिसेन, मायासिंह सहित तमाम मंत्री मौजुद थे। जानकारी के अनुसार बैठक में अलग-अलग पोलिंग बुथ हेतु कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया, जो निचले स्तर तक गरीबों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी द्वारा मनाते हुए गांव-गांव तक दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताएंगे की आखिर उपाध्याय कौन थे। यह जानकारी निचले स्तर तक के व्यक्ति को पहुचाने हेतु संयोजक बनाने की बात सामने आई है। 
उपचुनाव में हार के मद्दे पर भी हुआ मंथन:- भाजपा की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक में पार्टी द्वारा कई मुद्दो पर आज चर्चा हुई है। सूत्रों की माने तो बैठक में अटेर विधानसभा चुनाव की हार का मुद्दा भी गुंजा है। जिसको लेकर पार्टी ने कई पदाधिकारीयों से चर्चा कर कुछ बदलाव के संकेत भी दिए है। 
महामंत्री व प्रदेश मीडिया प्रभारी ने ली प्रेस वार्ता:- बैठक के दौरान दोपहर लगभग 2 बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री गुर्जर, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रवक्ता सर्वेश तिवारी, संभागीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने मोहनखेड़ा स्थित दासपा भवन में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया को पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी। 
दर्शन वंदन कर रवाना हुए विजयवर्गीय:- भाजपा महासचीव कैलाश विजयवर्गीय बैठक में शामिल होने के बाद लगभग 3 बजे मोहनखेड़ा तीर्थ पर दर्शन वंदन करने के बाद रवाना हो गए है। विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की यह पार्टी की रूटीन बैठक है जो चलती रहती है। वहीं प्रदेश में शराब बंदी की बात पर कहा की प्रदेश में महिला संगठन द्वारा जिस तरह शराब का विरोध किया जा रहा है उसको देखते हुए शराब बंदी होना चाहिए। प्रदेश सरकार जरूर इस लागु करेंगी। 
बाकरा भवन में रूके सीएम:- बैठक में शामील होने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बाकरा भवन के सुट नं. ए में रूके है। जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज कल सुबह बैठक में शामिल होकर दोपहर 1ः30 बजे मोहनखेड़ा से रवाना हो जाएंगे। वहीं पहले दिन की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश के कुछ मंत्री भी निकल चुके है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!