Homeचेतक टाइम्सप्रदेश कार्य समिति का अंतिम सत्र हुआ शुरू, मुख्यमन्त्री पदाधिकारियों से बोले...

प्रदेश कार्य समिति का अंतिम सत्र हुआ शुरू, मुख्यमन्त्री पदाधिकारियों से बोले – रात्री में स्वास्थय बिगड़ गया था, अब ठीक हूँ…

मोहनखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति बैठक का अंतिम सत्र शुरू हो गया है। बैठक में प्रदेश के मंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद है। लगभग 9:30 बजे मुख्यमन्त्री शिवराजसिंह चौहान आवास से निकलकर कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में पहुँचे है। जहाँ प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार बैठक का अंतिम सत्र दोपहर तक चलेगा

 इस दौरान आगामी विधानसभा की रणनीति बनना तय है यह माना जा रहा है। वहीं बैठक में जाते समय मुख्यमन्त्री ने उपस्थित विधायक एवं कार्यकर्ताओं से कहा की गर्मी एवं ठंडक में अंदर बाहर होने से रात्री में स्वास्थय बिगड़ गया था। अब थोड़ा ठीक है। यह कहते हुवे मुख्यमन्त्री सभागृह में प्रवेश कर गये।

मिली जानकारी के अनुसार रात्री में मुख्यमन्त्री शिवराज का स्वास्थ्य खराब हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर के डोक्टरों ने मुख्यमन्त्री का स्वास्थ्य परिक्षण किया जिसके बाद जिले से डोक्टरों की टीम को बुलाया जिन्होंने सीएम का उपचार किया।

बैठक का अंतिम सत्र खत्म होते है तीर्थ पर मुख्यमन्त्री शिवराजसिंह चौहान का बहुमान होगा। जानकारी के अनुसार 11 बजे बाद  तीर्थ पर श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट द्वारा मुख्यमन्त्री का नागरिक अभिनंदन एवं बहुमान किया जायेगा। जिस हेतु दादा गुरुदेव मन्दिर परिसर में तैयारिया शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!