Homeचेतक टाइम्सखत्म हुई भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक, कई मुद्दो पर हुआ...

खत्म हुई भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक, कई मुद्दो पर हुआ मंथन, बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री शिवराज:- राजमाता सिंधिया से नही मिलाये ज्योतिरादित्य सिंधिया को, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हड़पी ट्रस्ट की जमीन…

 रमेश प्रजापति, राजगढ़। मोहनखेड़ा तीर्थ पर दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दोपहल लगभग 2 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन के साथ खत्म हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री लगभग 4 बजे हेलीकाप्टर से रवाना हुए। सुबह लगभग 9ः30 बजे बैठक का अंतिम सत्र  शुरू हुआ। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, विक्रम वर्मा, ज्योति ध्रवे सहीत वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासिन थे। बैठक में पार्टी ने आगामी दिनों के कई महत्वपुर्ण कार्यक्रम तय किये। वहीं कई जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन पर भी चर्चा हुई है। बैठक में प्रदेश के कई मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सहित अपेक्षीत पदाधिकारी मौजुद थे।


ज्योतिरादित्य सिंधियां को राजामाता सिंधिया से मिलाने की कोशीस मत करना:- बैठक के अंतीम सत्र के दौरान लगभग 1 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सम्बोधीत किया। इस दौरान वे कांग्रेस पर वार करते नजर आये साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की राजमाता हमारे राष्ट्र की माता है वे जनता की काफी सेवा करती थी। कुछ राजामाता की ही तरह कार्य कर रहे हो तो कुछ उनसे विपरीत जा रहें है। आप ज्योतिरादित्य सिंधीयां को राजामात सिंधिया से मिलाने की कोशीस मत करना क्योंकी जो उनके आदर्श पर नही चलते उन्हे कभी सम्मान नही मिल सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रस्टो की जमीन हड़प ली है। वही शिवराज ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा की दुनिया कोई ऐसी ताकत नही है जो मोदी जी के नेत्रत्व को नकार दे हमारो राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत ही सेवा भावी है जो रात – रात भर तक पोलींग बुध पर रहते है और एक वो पार्टी है जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष तो क्या उपाध्यक्ष भी मिलने का समय नही देते है। जिनके कार्यकर्ता उन्हे कहते है की बाबा मिलने का समय देदो पर बाबा विदेशो में ज्यादा ही रहते है। जाने कहा -कहा घुमने चले जाते है फिर सब उन्हें डुंडते है। वही मुख्यमंत्री ने लाल बत्ती हटाने पर कहा की भाजपा ने लाल बत्ती हटाने का बहुत अच्छा निर्णय लिया है हम जनता के सेवक है ना की शासक है। यह चलन अंग्रेजो ने बनाया था जब वे राज करते थे। लालबत्ती सीम्बल बन गया था जिसे समाप्त कर दिया गया है।

अनुपस्थित मंत्रीयों का हटाने के दिये संकेत:- भाजपा की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक पार्टी के तहत काफी अहम बैठक थी जिसमें कई मुद्दो पर चर्चा हुई है। वही जो मंत्री बैठक में शामील नही हुए उन्हे हटाने के संकेत मुख्यमंत्री ने दिये यह बात प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने भी स्वीकार की है। बैठक खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा की बैठक में आगामी समय के संगठात्मक रचना तय की गई है। बैठक में कई निर्णय लिये गये है। हर मण्डल में एक उपवन लगेगा जहां भाजपा का हर कार्यकर्ता पेड़ लागायेंगे। वही चौहान ने कहा की यह प्रदेश कार्य समिति की बैठक थी जिसमें कुछ मंत्री अनुपस्थित रहे कुछ ने वजह बताई थी लेकीन कुछ बिना सुचना के अनुपस्थित रहे है उनसे चर्चा की जायेगी।

आगामी चुनाव की बनी रणनिती:- प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आगामी चुनाव की रणनिती बनाई गई है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता तक रणनिती की सुचना आगामी दिनों में पहुंचाई जायेगी। भाजपा ने इस बार दौ सौ पार नारे पर भी मंथन किया है। बताया जा रहा है की आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी ने अभी से ही कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रत्येक कार्यकर्ता तक बैठक में हुए निर्णय पहुंचाया जाना भी तय हुआ है।

सताने लगा सिंधिया का डर:– आज बैठक को संबोधित करते हुए जिस तरह से मुख्यमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टीप्पण की उससे यह साफ – साफ लगता है की अब भाजपा को सिंधिया का डर सताने लगा है। बैठक में अटेर चुनाव की हार पर भी मंथन हुआ है। कांग्रेस की और आगामी चुनाव की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में देने के संकेत भी हुए थे जिसको लेकर भाजपा में खलबली मचना शुरू हो गई है। अपने संबोधन के दौरान जिस तरह से मुख्यंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कौसा उससे यह तय हो गया है की भाजपा को अब सिंधिया का डर सताने लगा है। सुत्रों की माने तो बैठक में इस पर भी मंथन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!