Homeअपना शहरराजस्व विभाग की नगर में बड़ी कार्यवाही, शासकीय भूमि पर बनाये गये...

राजस्व विभाग की नगर में बड़ी कार्यवाही, शासकीय भूमि पर बनाये गये 6 मकानों को किया ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजुद..

राजगढ़। आज प्रातः लगभग 10 बजे राजस्व विभाग का अमला नगर के आदेश्वर मंदिर के पिछे पहुंचा। जहां राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमी पर बनाये गये मकानों पर कार्यवाही करते हुए अंतिम बेदखली के आदेश पारित किये थे वहीं आज उन 6 मकानो को राजस्व विभाग द्वारा ध्वस्त कर दिये गये। आदेश्वर मंदिर के पिछे शासकीय भूमी पर बने मकानो पर विभाग द्वारा कई दिनों से कार्यवाही की जा रही थी। विभाग ने अंतिम बेदखली के आदेश भी पारित किये थे। मामले में राजस्व विभाग ने शासकीय जमीन बेचने वालो पर कार्यवाही भी की है वहीं एसडीएम न्यायालय में मामला अभी भी जारी है। जिन लोगो ने शासकीय भूमी पर प्लाट खरीदकर मकान निर्माण कर लिया था उनके मकान आज राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए तोड़ दिये गये। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजुद था जिससे पुरा मोहल्ला छावनी में तब्दील हो गया।

तहसीलदार के पैरो में लिपट गई महिला:- अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनीक अधिकारी सहीत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान एक मकान को ध्वस्त करते समय मकान मालिक महिला सोनु तहसीलदार सुनिल जायसवाल के पैरो में लिपटकर रोेने लगी जिसे महिला पुलिस द्वारा बड़ी मुश्किल से अलग किया। महिला का कहना था की उसने लोगो के घर बर्तन साफ करके यह मकान बनाया है एवं उसका पति भी नही है। मकान  टुट गया तो हम बेघर हो जायेंगे। वहीं महिला की मां ने पुलिस एवं राजस्व अधिकारीयों को जमकर खरी खोटी भी सुनाई।

युवक हो गया बेहोश:- राजस्व विभाग को 6 मकानों को ध्वस्त करने में 5 जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा। प्रारंभीक कार्यवाही के दौरान विभाग ने सभी मकानों से सामान बहार निकलवाया इस दौरान विभाग ने 20 से 25 रोजगार सहायको से सामान बहार निकलवाया। इस दौरान कार्यवाही से आहत होकर एक 16 वर्षीय युवक बेहोश हो गया। जिसे ऐम्बुलेंस की मदद से सामुदायीक स्वास्थ्य कैन्द्र सरदारपुर ले जाया गया। बेहोश हुए युवक का नाम अनिल पिता गोवर्धन बताया जा रहा है। वही युवक की माता कार्यवाही पर विलाप करती है। सामुदायीक स्वास्थ्य कैन्द्र पर युवक का उपचार किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचा था पुलिस बल:- राजस्व विभाग द्वारा मकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्यवाही की गई। विभाग ने मोहनखेड़ा में आये पुलिस बल को शनिवार शाम को ही कार्यवाही हेतु रोक लिया था। आज अचानक पुलिस बल पहुंचा तो देखने वालो की भीड़ लग गई। कार्यवाही के दौरान सरदारपुर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया, बदनावर एसडीएम एकता जायसवाल, मनावर एसडीएम हर्ष सिंह, सरदारपुर तहसीलदार सुनिल जायसवाल, बदनावर तहसीलदार प्रेमनाराय, नायब तहसीलदार महेन्द्रसिंह चौहान, जनपद सीईओ केके सरदारपुर एसडीओपी गौरीशंकर चढ़ार, कुक्षी एसडीओपी प्रियंका डुडवे, सरदारपुर थाना टीआई कैलाश बारिया, राजगढ़ थाना प्रभारी शिवराम जाट सहीत बड़ी संख्या में पुलिसबल, पटवारी एवं रोजगार सहायक मौजुद थे।

अब क्या प्लाट बेचने वालो पर होगी कार्यवाही:- राजस्व विभाग द्वारा आज नगर में एक तरह से बड़ी कार्यवाही की गई है। शासकीय भूमी पर प्लाट काट कर बेच दिये जिन पर लोगो ने अपने खुन पसिने की कमाई लगाकर मकान निर्माण किये। लेकिन राजस्व विभाग को शिकायत प्राप्त होते ही विभाग ने कार्यवाही करते हुए मकान ध्वस्त कर दिये। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है की क्या अब प्लाट बेचने वालो पर कोई ठोस कार्यवाही हो पायेगी।
सरदारपुर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया ने चर्चा में बताया की हमने अंतिम बेदखली के आदेश जारी किये थे जिसके बाद मकानों को तोड़ा गया है। जिन लोगो ने यहां  प्लाट काटकर बेचे है उन पर भी कार्यवाही जारी है। कुछ नये नाम सामने आते है तो तथ्यों के आधार पर उनपर भी कार्यवाही होगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!