Homeअपना शहरसरपंच- सचिव संगठन ने जलाई आदेशों की होली, महात्मा गांधी को सौपा...

सरपंच- सचिव संगठन ने जलाई आदेशों की होली, महात्मा गांधी को सौपा ज्ञापन…

सरदारपुर। 14 अप्रैल से जारी सरपंच -सचिव संगठन की प्रांतीय अनिश्चित हड़ताल के तहत आज 24 अप्रैल को राष्ट्रिय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी के आव्हान पर पंचायती राज को खत्म करने के मध्यप्रदेश शासन द्वारा जो आदेश जारी किये गये उन्हें सरपंच -सचिव ने तुगलकी और अव्यहारिक आदेश बताते हुवे ब्लॉक सरपंच- सचिव संगठन सरदारपुर द्वारा उन  आदेशो की होली जलाई गई एवं आदेशो का विरोध किया गया। आदेशों की होली जलाने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ज्ञापन सोंपा गया। सरपंच
– सचिव संगठन द्वारा महात्मा गांधी से प्रार्थना की गई की बापु ने जैसे पंचायती राज की परिकल्पना की गयी  थी मध्यप्रदेश शासन उसके अनुसार पंचायत एवं ग्रामसभाओं को निर्णय लेने कि स्वतन्त्रता और अधिकार दें व बापू को सरपंच – सचिव की विभिन्न मांगो का ज्ञापन सोंपा गया।  इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेड़ा, कांजी ओसारी, बालूसिंह मेहरा, हीरालाल, सन्तोष भाभर, चुन्नीलाल, सुनील वसुनिया, सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजयपालसिह राठोर, गोपाल कुमावत, आशुतोष त्रिवेदी, बहादुर खराड़ी, नरेंद्र पवाँर, शैलेन्द्रकुमार तिवारी आदि सरपंच व सचिव मौजूद थे। उक्त जानकारी गजानन्द कुमावत ने दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!