Homeचेतक टाइम्सभव्य रूप से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, जय श्री कृष्ण के जयघोष...

भव्य रूप से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, जय श्री कृष्ण के जयघोष से गुंजा पाण्डाल, श्री श्री उत्तमस्वामीजी के मुुखारविंद से हो रही नगर में श्रीमद् भागवत कथा…

राजगढ़। नगर में श्री राज राजेश्वरि उत्सव समिति द्वारा मोर्केटींग सोसायटी परिसर में भव्य रूप से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा परम पूज्य ध्यानयोगी संतशिरोमणी श्री श्री 1008 उत्तमस्वमामीजी महाराज की अमृतयी वाणी से हो रही है। कथा श्रवण करने प्रतिदिन सैकेड़ो भक्त पहुंच रहे है। श्रीमद् भागवत कथा में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान पुरा पाण्डाल जय श्री कृष्ण के जयघोष से गुंज उठा। महिलाओं एवं पुरूषो ने ढोल पर नृत्य करके श्री कृष्ण जन्मोत्सव की खुशीयां मनाई।
कथा का वाचन करते हुए श्री श्री 1008 उत्तमस्वामीजी महाराज ने कहा की जब पृथ्वी को बुखार आ गया तब श्री कृष्ण रूपी डाॅक्टर ने जन्म लेकर पृथ्वी का उपचार किया। उत्तमस्वामी जी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का सार सुनाते हुए कहा की जब पृथ्वी पर कंस नाम के राक्षस ने पाप बड़ा दिया था। जब धर्म की हानी होने लगी थी, अधर्म बड़ने लगा था। तब पृथ्वी को ज्वर आता है। पृथ्वी गाय का रूप धारण कर भगवान से प्रार्थना करती है, तब भगवान ने कहां की देवकी के 8 वें पुत्र के रूप में जन्म लूंगा। पृथ्वी पर अधर्म को मिटाने भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है। उत्तमस्वामीजी महाराज द्वारा सार सुनाते ही पाण्डाल में जय श्री कृष्ण के नारे लगने लगे। श्री कृष्ण की वेषभुषा में बालक को उत्तमस्वामीजी ने माखन खिलाया वही उपस्थित लोगो ने गुलाब के फुलो की वर्षा कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के मार्गदर्शक सुरेश तातेड़ ने बताया की प्रतिदिन कथा श्रवण करने सैकड़ो श्रद्धालुकथा स्थल पर पहुंच रहे है। आज हर्षोउल्लास से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया है। वहीं कल मंगलवार को नन्दोत्सव, फाग महोत्सव व गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, मुकेश कावड़ीया, धर्मेन्द्र बागड़ीया, निलेश शर्मा, महेश शर्मा आदी मौजुद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!