Homeचेतक टाइम्सप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को आया दिल्ली से बुलावा, पार्टी...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को आया दिल्ली से बुलावा, पार्टी में फेरबदल के संकेत…

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को अचानक दिल्ली भाजपा दफ्तर बुलाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने चौहान को बुलाया है। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि 2018 में होने वाले चुनावों को लेकर कुछ बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा भी हो सकती है। पार्टी को अटेर विधानसभा में मिली हार पर भी मंथन हो सकता है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ उतरने के कई मामले प्रदेश में सामने आए हैं। शराब की दुकाने खोलने को लेकर भी कई जगह भाजपा नेताओं ने ही सरकार पर निशाना साधा था। इसके साथ ही विधानसभा की कार्रवाई के दौरान भाजपा विधायकों द्वारा सरकार के खिलाफ बार-बार सवाल उठाए जाते रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!