Homeअपना शहरकुँए में गिरी स्कॉर्पियो, राजगढ़ निवासी 2 युवकों की मौत, 2 घायल...

कुँए में गिरी स्कॉर्पियो, राजगढ़ निवासी 2 युवकों की मौत, 2 घायल…

सरदारपुर। रात्रि में कार दुर्घटना में राजगढ़ निवासी 2 युवको की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बदनावर की और से आ रही स्कार्पियो क्रमाँक एमपी 09 सीएस 5620 असन्तुलित होकर सरदारपुर के साई मन्दिर के समीप बड़वेली फाटा के समीप एक कुँए में जा गिरी।

 हादसा रात्रि लगभग 2 बजे का बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही सरदारपुर पुलिस मौके पर पहुँची एवं काफी मशक्कत के बाद वाहन को कुँए से निकाला गया। जानकारी के अनुसार हादसे में राजगढ़ निवासी अमन पिता राधेश्याम राठौड़ एवं पलाश पिता प्रफुल जैन की मौत हो गई है। वही अक्षय पिता मनोज एवं आयुष पिता रमेश घायल हो गये है। घटना की जानकारी मिलते ही राजगढ़ में शोक की लहर छा गई है।

सरदारपुर टीआई कैलाश बारिया ने चर्चा में बताया की घटना में 2 की मौत हो गई है एवं 2 घायल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!