Homeचेतक टाइम्सधार में आगामी नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा...

धार में आगामी नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने किये प्रभारी नियुक्त

धार। आगामी 2 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जीत के संकल्प के साथ कार्य योजना बनाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज बर्फा ने जिले के प्रभारी व लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबुसिंह रघुवंशी की सहमति से प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें धार नगर पालिका हेतु उमेश गुप्ता व संजय वैष्णव, मनावर नगर पालिका श्याम नायक के साथ ही सरदारपुर नगर पंचायत हेतु प्रभारी जगदीश जाट व सह प्रभारी कमल यादव, राजगढ़ नगर पंचायत हेतु प्रभारी मनोज सोमानी व सह प्रभारी संजय बघेल, धामनोद नगर पंचायत हेतु प्रभारी डाॅ. प्रहलाद सिंह सोलंकी व सह प्रभारी विकास मेहवाल, धरमपुरी नगर पंचायत हेतु प्रभारी दिलीप परिहार व सह प्रभारी जयराम गावर, कुक्षी नगर पंचायत हेतु प्रभारी रामेश्वर पाटीदार व सह प्रभारी महेन्द्र सेप्टा व डही नगर पंचायत हेतु प्रभारी सरदार सिंह मेडा व सह प्रभारी जयदीप पटेल व दरियाव सिंह नियुक्त किये गये है। उक्त जानकरी संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!