Homeचेतक टाइम्सभटनागर ने किया जनपद सीईओं का पदभार ग्रहण, जनता की शिकायतों...

भटनागर ने किया जनपद सीईओं का पदभार ग्रहण, जनता की शिकायतों को प्राथमीकता बताते हुए कहा शिघ्र ही होगा शिकायतों का निराकरण…

सरदारपुर। जनपद पंचायत सरदारपुर में 15 वें सीईओ के रूप में कु. योगिता भटनागर ने पदभार ग्रहण किया। कु. भटनागर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जनता की शिकायातों का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेंगी। जो भी शिकायतें मेरे पास जनता के द्वारा आयेगी उनका निराकरण 2 से 3 दिन में करने की पुरी कोशिश की जायेगी। जनपद पंचायत क्षैत्र में समय – समय भ्रमण कर लोगो की परेशानीयों को दुर करने का प्रयास किया जायेगा एवं जनता के जो भी कार्य हों वे समय सीमा में पूर्ण होंगे। सीईओं भटनागर से पुछा गया की सीएम आॅनलाईन की शिकायतों के समाधान की लापरवाही के कारण तात्कालीन सीईओं केके उके को निलंबित किया गया। आप आॅनलाईन शिकायातों का समाधान कैसे करोंगे तो भटनागर ने कहा की वर्तमान में लगभग 88 शिकायतें पेंडीग है। सभी शिकायातों को जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा साथ ही सभी आॅनलाईन शिकायतों का जल्द ही निराकरण हो इस हेतु संबंधीत पंचायत अधिकारीयों को शिकायतें सौपेंगे।
सरदारपुर तहसील के चर्चीत भरावदा शौचालय फर्जीवाड़े पर जनपद की और से कार्यवाही के बारे में पुछने पर भटनागर ने कहा की इस संबंध में पहले जांच हो चुकी है एवं पनीसेन्ट भी मिल चुका है। मुझे ज्ञात हुआ की दोशी स्टे लाकर अपना बचाव कर रहें है। वे वरिष्ठ कार्यालय को इस बारे में अवगत करवाकर योग्य एवं उचित कार्यवाही उनके विरूद्ध शिघ्र करवाउंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!