Homeक्राइमएक सप्ताह पुर्व विवाह बंधन मे बंधे नव दपंति ने खाया जहर...

एक सप्ताह पुर्व विवाह बंधन मे बंधे नव दपंति ने खाया जहर युवक की मौत…

सरदारपुर।  तेहसील क्षैत्र के ग्राम खुंटपला मे एक नवविवाहीत दंपति ने सल्फास की गोलिया खा ली। जिसमे युवक की मौत हो गई वही लडकी के द्वारा गोलिया मुॅह से निकालने के कारण उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पुर्व ग्राम नरसिंह देवला मे मारू समाज के सामुहीक विवाह समारोह मे उक्त दंपति का विवाह हुआ था। लडकी लाबरिया की थी वही लडका खुंटपला ग्राम का था। शनिवार को युवक अपनी पत्नि को लेने सुसराल लाबरिया गया था। जहा से लेकर वह घर पर आया। बताया जाता है की रविवार को  विवाद हुआ जिसमे सल्फास की गोलिया खा ली। युवति ने सल्फास की गोलिया थुक दी जिससे उसकी जान बच गई। वही युवक संतोष मारु ने गोलिया निगल ली। उपचार के लिये इंदौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक का पीएम कर शव परिजनो के सुपर्द किया गया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किये। पुलिस जांच के दौरान पुरे मामले का खुलासा होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!