Homeचेतक टाइम्सकल जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं बोर्ड परिक्षा का परिणाम...

कल जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं बोर्ड परिक्षा का परिणाम…

भोपाल। बोर्ड परिक्षा के विद्यार्थीयों के रिजल्ट का इंतजार कल खत्म हो जायेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं परिक्षा के परिणाम कल एक साथ घोषित हो सकते है। जानकारी के अनुसार कल बोर्ड परिक्षा के रिजल्ट सीएम हाउस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जारी कर सकते है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री निवास से रिजल्ट जारी होगा। बोर्ड परिक्षा के रिजल्ट कल सुबह 9ः30 बजे घोषित किये जा सकते है।  सुत्रों की माने तो बोर्ड ने रिजल्ट हेतु सभी तैयारीयां पूर कर ली है। इस बार संभव है कि 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि 12 से 15 मई के बिच दोनों रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि परीक्षा परिणामों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रिजल्ट जारी आने के बाद बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट  mpresults.nic.in  और indiaresults.com
 पर अपना रिजल्ट देखे।  इसके अलावा एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!