Homeअपना शहरधिमी रफ्तार से चल रहा कार्य, वर्षा से पहले क्या हो पायेगा...

धिमी रफ्तार से चल रहा कार्य, वर्षा से पहले क्या हो पायेगा पुल निर्माण…

सरदारपुर। सुपरविजन के अभाव मे बरमण्डल क्षैत्र की खईडिया नदी पर बन रहे पुल पर कार्य की रफ्तार काफी धिमी है। एक माह पुर्व आरंभ हुआ कार्य तेजी से नही चलने के कारण इस वर्ष भी पुल निर्माण पर संशय बना हुआ है। वैसे तो ठेकेदार एंव साईट इंचार्ज के द्वारा इस वर्ष पुल निर्माण पुर्ण करने की बात कही जा रही है। लेकीन कम मजदुरो के कारण कार्य समय पर पुर्ण हो पायेगा इस पर सवालिया निशान लगा हुआ है। पिछले वर्ष भी विभागीय अधिकारीयो द्वारा कार्य का सुपरविजन नही किया गया था। इस वर्ष भी यही हालात नजर आ रहे है। वर्तमान मे पंचरूडी ग्राम के सिरे पर बने अंबाटमैट व बिच के पिल्लर पर बिम डालने का कार्य किया जा रहा है। साईट इंचार्ज ने बताया की प्राथमिकता पहले बिम डालने की है ताकी बारिश होने के बाद भी पुल निर्माण कार्य नही रूके मई माह के अंत तक पुरे पुल पर बिम डाल दिये जायेगे। वैसे यदि ठेकेदार द्वारा मजदुरो की संख्या मे वृद्धि कर कार्य तेज गति से चलाया जाये तो वर्षाकाल आरंभ होने के पुर्व ही पुल का निर्माण पुर्ण हो सकता है। वही इन ग्रामीणो को एक और राहत मिली है। पुल के दुसरे छोर पर स्थित ग्राम राताकोट से कुंडालफाटा जो की कच्चाम मार्ग था वह  भी प्रधानमंत्री सडक मे बन चुका है। साथ ही राताकोट के समीप नाले पर जहा पर खईडिया नदी का जल भरा हुआ रहता था वह पर भी बडे पुल का निर्माण हो रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!