Homeअपना शहरगर्म राजनितिक के साथ दस्तक देता चुनावी माहोल, नजदिक आया परिषद चुनाव,...

गर्म राजनितिक के साथ दस्तक देता चुनावी माहोल, नजदिक आया परिषद चुनाव, दोनो पार्टी के आधे दर्जन से अधिक नेता लगे अध्यक्ष पद हेतु टिकट की जुगाड़ में…

राजगढ़। नगर परिषद चुनाव के अब कुछ हफ्ते ही बचे है। राजगढ़ में होने वाले परिषद चुनाव में भाजपा में अपने विकास कार्यो को तो कांग्रेस आरोंपो को चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी। पिछले तीन चुनावों से लगातार भाजपा राजगढ़ नगर परिषद पर काबीज है। भाजपा की तीन हेट्रीक को देखते हुए इस बार कांग्रेस मतदाताओं को अपनी और आकर्षीत करने में कोई कसर नही छोड़ने वाली है। चुनावी सरगर्मीयों के बीच दोनो ही पार्टी के आधे दर्जन से अधिक नेता अध्यक्ष पद के टीकट हेतु अपनी दावेदारी पेश करने में कोई मौका नही छोड़ रहें है।

चेहरे को मिल सकती है प्राथमीकता:- नगर परिषद चुनाव में भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ही विगत कई महिनों से मतदाताओं का मन टटोलने में लगे हुए है। इस बार संभवतः ही पार्टी चेहरे को देख कर टीकट देगी। बताया जा रहा है  की भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी कोई चुक ना करते हुए। ऐसे व्यक्तीं को टिकट देगी जिसकी छवी बेदाग हो और जो वोटरों को अपनी और आकर्षीत करता है। दोनो ही पार्टी के नेता टीकट की जुगाड़ हेतु हर संभव कोशीश कर रहें है। इस बार चुनाव में जनता चेहरे को देख कर वोट देने का मन बना रही है। हालांकी आगामी दिनों में दोनो ही पार्टी जल्द ही अपने-अपने दावेदार की घोषणा कर देगी।

चर्चीत मामले में नाम आने के बाद गर्म हुआ राजनितिक माहोल:– राजगढ़ नगर परिषद चुनाव अपने आप में एक अहम भूमिका रखता है। राजगढ़ नगर के चर्चीत शासकीय भूमि में भाजपा नेता का नाम आने के बाद राजनितिक माहोल पुरी तरह गर्म हो गया है। गुटों में बटे भाजपा नेताओं में दबी जुबान से अरोंप प्रत्यारोंप का दौर शुरू हो गया है। अब देखना यह होगा की भाजपा किस गुट को टिकट देती है। उधर कांग्रेस में भी गुटबाजी जमकर चल रही है। ऐसे में कांग्रेस भी सोंच विचार कर ही टिकट देगी।

पार्षद प्रत्याशी भी लगें फिल्डींग में:- परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के साथ ही पार्षद पद हेतु भी टिकट वितरण करने में भाजपा और कांग्रेस दोनो को कई गुटबाजी से गुजरना होगा। वहीं लगभग – लगभग सभी वार्डो में पार्षद पद के टिकट हेतु भी कई नेता अपनी दावेदारी दर्ज करवा रहें है। पार्षद पद के  प्रत्याशी हेतु दोनो दल के नेताओं ने अपने – अपने वार्डो में फिल्डींग तेज कर दी है।


जल्द लगेंगी आचार सहीता:- परिषद चुनाव का दोनो पार्टी के नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि परिषद चुना हेतु जल्द ही आचार संहिता लागु हो सकती है। सुत्रों की माने तो मई के अंतिम सप्ताह या जुन प्रारंभ में आचार संहिता लागु हो जायेगी। इधर दोनो पार्टीयां किसे टिकट देती है इसका भी सभी को इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!