Homeअपना शहरकक्षा 10 वीं में राजगढ़ की बेटी ने मारी जिले में बाजी,...

कक्षा 10 वीं में राजगढ़ की बेटी ने मारी जिले में बाजी, कक्षा 12 वीं में मजदुर की बेटी ने हासिल किया तहसील में प्रथम स्थान, मानस स्कुल एवं लक्ष्य कोचिंग में उत्साह का माहौल…

 राजगढ़। आज सुबह कक्षा 10 वीं एवं 12वीं के बोर्ड परिक्षा परिणाम घोषित हुए। कक्षा 10वीं के परिक्षा परिणाम में राजगढ़ की बेटी ने जिले की मेरीट सूचि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर की मानस काॅन्वेंट स्कुल में कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली कृति पिता अनिल माहेश्वरी ने 93.83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिणाम आने के बाद स्कुल में खुशी का माहोल है। प्राचार्य सुशिल जैन ने बताया की कृति  जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम आने पर हमें हर्ष है। कृति ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक एवं विज्ञान में 99 अंक, सामाजिक विज्ञान में 95  अंक एवं गणीत में 94 अंक हासिल किये है। कक्षा 10 वीं में  विद्यालय के  15 विद्यार्थीयों प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए है। वही कक्षा 12  वीं में महीमा महेश तातेड़ 86.06प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम रही। साथ ही सभी विद्यार्थी शत् प्रतिशत प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है।

मजदुर की बेटी ने तहसील में मारी बाजी:- आज कक्षा 12 वीं के भी परिणाम सामने जिसमें रिंगनोद की खुशबु ने हिन्दी माध्यम में बाजी मारते हुए तहसील में प्रथम स्थान हासिल किया साथ ही जिले की मेरीट सूची में भी अपना नाम दर्ज करवाया। जानकारी के अुनसार शासकिय स्कुल रिंगनोद में गणित संकाय में पढ़ने वाली खुशबु पिता माधोंसिंग बामनिया ने 89.02 प्रतिशत हासिल करते हुए सरदारपुर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खुशबु रिंगनोद में निवास करती है एवं इसके पिता मजदुरी करती है। खुशबु का परिणाम सामने आने के बाद उसकी कोचींग लक्ष्य कोेचींग क्लास राजगढ़ में उत्साह का माहौल है। लक्ष्य कोचींग क्लास के शिक्षकों ने बताया की खुशबु का परिणाम आने के बाद हर्ष का माहौल है। खुशबु ने गणीत में 100 मेंसे 98 अंक प्राप्त किए है। वहीं फिजिक्स में 94 एवं केमिस्ट्री में 90 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने माता पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!