Homeचेतक टाइम्समध्यप्रदेश 10 वीं 12 वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट आने के बाद...

मध्यप्रदेश 10 वीं 12 वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट आने के बाद नौ बच्चों ने की आत्महत्या…

भोपाल। शुक्रवार को आये 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परिक्षा परिणाम में कई विद्यार्थी खुश नजर आये वहीं कुछ दुःखी भी दिखे। परिणामें से संतुष्ट नही होने वाले कुछ विद्यार्थीयों ने आत्महत्या का कदम उठाया। परिणाम सामने आने के बाद कुछ छोटे शहरों से दुखी करने वाली खबरें आई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अलग-अलग शहरों में कुल 9 बच्चों के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटनाएं भिंड, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर, गुना, भोपाल, सतना, इंदौर और टीकमगढ़ की हैं। वही कुछ अन्य स्थानों पर बच्चों में परिणाम के आद डिप्रेशन की बात भी सामने आई है। परिणाम आने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति और पदक देकर सम्मानित किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!