Homeचेतक टाइम्समहाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर छडावद मे होगा आयोजन, अनेक राजपूत...

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर छडावद मे होगा आयोजन, अनेक राजपूत सरदार कार्यक्रम में होंगे शामिल..

राजगढ़। ग्राम छडावद मे क्षत्रीय महाराणा प्रताप सिंह की 477 वी जयंती समारोह पर 22 मई  को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन दोपहर 12 बजे से शिव मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। शोभा यात्रा शिव मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर  पुनः मंदिर पर समाप्त होगी। आयोजन समिति के लोगों ने बताया की शोभा यात्रा के पश्चात मंचीय आयोजन होगा। वही आयोजन मे मुख्य अतिथि आरपी सिह ओम बन्ना बलिचा धाम उदयपुर, कुँवर  मनोजसिंह गौतम  संभागीय  अध्यक्ष अ.भा.क्षत्रिय महासभा, कुँवर  मलखान सिंह मोरी जिला अध्यक्ष अ.भा.क्षत्रिय महासभा धार, कुँवर  लाखन सिंह नवासा प्रदेश उपाध्यक्ष अ.भा.क्षत्रिय महासभा, कुँवर अर्जुन सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष रॉयल राजपूत संगठन, कुँवर जय सिंह बगड़िया जिला अध्यक्ष रॉयल राजपूत संगठन धार, कुँवर  राजेन्द्र सिंह राठौर जिला अध्यक्ष राजपूत करनी सेना धार, कुँवर संजय सिंह सिसोदिया  जिला अध्यक्ष राष्ट्रवादी प्रताप सेना) एवं सभी राजपूत सरदार उपस्थित रहेंगे। वही इस वर्ष 10 वीं एवं 12 वीं में उत्कृष्ट अंको से पास होने  वाले समाज के छात्र- छात्राओं का सम्मान किया जायेगा।  आयोजन मे सभी राजपूत सरदार मौजूद रहेंगे आमंत्रित है। आयोजन राजपूत समाज छडावद,जय राजपुताना संघ छडावद ,रायल राजपूत संगठन छडावद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छडावद  द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!