Homeअपना शहरभाजपा के कुनबे पर दर्ज हुई एफआईआर से गर्म हुई राजनिति, भाजपा...

भाजपा के कुनबे पर दर्ज हुई एफआईआर से गर्म हुई राजनिति, भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान भी मंडल अध्यक्ष को बचाने की और करता इशारा…

रमेश प्रजापति, राजगढ़। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया सहीत भाजपा के 2 पार्षद एवं 2 पार्षद पतियों पर नगर के बहुचर्चीत आदेश्वर मंदिर के पिछे स्थित शासकिय भूमि के खरिद फरोख्त के मामले में राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद नगर की राजनितिक हवा तेज हो गई। नगर के प्रमुख मार्गो एवं चौपाल पर मंडल अध्यक्ष पर दर्ज हुए प्रकरण की चर्चा हो रही है। मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहर प्रकरण दर्ज किया है। कुल 10 लोगो पर दर्ज हुए प्रकरण में प्रकरण दर्ज होने के पूर्व जमकर खिचतान चली थी एवं अपनी सफाई हेतु मंडल अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता भी बुलाई थी। तात्कालिन एसडीएम अभयसिंह ओहरिया ने रवानगी के ठीक पहले पुलिस को सौपे जांच प्रतिवेदन में मण्डल अध्यक्ष का नाम आने के बाद प्रकरण दर्ज ना हो इस हेतु राजनितिक दबाव बनाया गया था।

दावेदारी पर उठने लगा प्रश्न चिन्ह:- राजगढ़ नगर की जनता को नगर परिषद चुनाव का बेशब्री से इंतजार है। चुनाव में अध्यक्ष पद के टिकट पाने हेतु दोनो पार्टी के लगभग आधे दर्जन से अधिक नेता लगे हुए है। वहीं 10 मई को मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया द्वारा की गई प्रेसवार्ता में बानिया ने स्वयं को भाजपा की और से राजगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार बताया था। अब बानिया पर धारा 420 का प्रकरण दर्ज होने के बाद बानिया की दावेदारी पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। बताया जा रहा है कि अब बानिया का राजनितिक करियर संकट में है एवं अब टिकट के दोड़ से भी बानिया लगभग बाहर हो जायेंगे। 

विधायक के करीबी है बानिया: राजगढ़ मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया विधायक वेलसिंह भूरिया के चहेते बताये जाते है। बताया तो यह भी जाता है कि बानिया ने विधायक के नाम के पिछे जमकर खेल किया है। सूत्र बताते हे की आदेश्वर मंदिर के पिछे राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में बानिया का नाम आने के बाद विधायक सहीत कई भाजपा नेताओं ने बानिया को बचाने हेतु अथक प्रयास किये थे। मामले में पूर्व विधायक ग्रेवाल ने भी प्रेसवार्ता कर बानिया पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। बानिया पर प्रकरण दर्ज होने के बाद अब राजनितिक गलियारों में काफी उठापटक की खबरे सामने आ रही है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष का बयान भी बचाव की और: चेतक टाईम्स को दिए भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज वर्फा के बयानों से तो यह बात सामने निकलकर आती है की वे भी मंडल अध्यक्ष को बचाने में लगे हुए है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष की सरकार हमेशा यह कहती रही है कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकताओं के द्वारा भी कोई गलत कार्य किया जाता है तो उसे बख्शा नही जायेगा। लेकिन यहां भाजपा जिला अध्यक्ष अपने मंडल अध्यक्ष के लिए सफाई देते नजर आये है। उन्होने कहां की ‘‘मेने एसपी से बात की है उन्होने कहा है कि हम जांच करके बताते है। जांच में अगर दोषी पाये गये तो निश्चित ही कार्यवाही होगी। अभी प्राथमिकि दर्ज हुई है जो कोई भी करवा सकता है।‘‘  पर बड़ा सवाल यह उठता है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए अब कोनसी जांच होगी। जो प्रतिवेदन एसडीएम ने थाने पर दिया वह क्या झुठा है ?  और जो राजगढ़ थाने पर मामला दर्ज हुआ है वह भी क्या झुठा है ? यह सब बातों से लगता है कि भाजपा जिला अध्यक्ष भी भूमि भक्तों को बचाने के लिए खड़े है। पर जिनके मकान उजड़ गये है। जो बेघर हो गए है। उनके लिए डाॅ. राज बर्फा के मन में कोई हम दर्दी नही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!