Homeचेतक टाइम्सगुटबाजी के चलते भाजपा की इस महिला विधायक ने किया अगला चुनाव...

गुटबाजी के चलते भाजपा की इस महिला विधायक ने किया अगला चुनाव नही लड़ने ऐलान…

सागर। गुटबाजी के चलते भाजपा की महिला विधायक ने अगला चुनाव नही लड़ने का ऐलान किया है।  भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के मध्यप्रदेश दौरे के दौरान बीजेपी में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पार्टी नेताओं से कलह के चलते सागर जिले से बीजेपी की महिला विधायक पारुल साहू ने अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। पारुल साहू ने पार्टी के जिलाध्यक्ष राजा दुबे पर गुटबाजी करने का आरोप लगाया है। विधायक पारुल ने जिलाध्यक्ष पर यहां तक आरोप लगाया कि जिले में जो पार्टी बीजेपी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा हैं। महिला विधायक पारुल साहू ने पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास कुमार भगत और सागर संभाग के प्रभारी विनोद गोटियों को अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!