Homeअपना शहरस्वं. राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव की पुण्यस्मृति में होगा अखिल भारतिय विराट कवि...

स्वं. राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव की पुण्यस्मृति में होगा अखिल भारतिय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन…

राजगढ़। पूर्व विधायक स्वं. राजा प्रेमसिंह जी दत्तीगांव की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दत्तीगांव ग्रुप राजगढ़ द्वारा अखिल भारतिय विराट कवि सम्मेंलन का आयोजन किया जायेगा। दत्तीगांव ग्रुप के अशोक भण्डारी ने बताया की स्वं. राजा साहब की पुण्यस्मृति में 26 मई को न्यू बस स्टेण्ड राजगढ़ पर रात्री 9 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन में राष्ट्रीय सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव, गंधवानी विधायक उमंग सिंगार एवं मोहनसिंह बुदेला अतिथ रहेंगे। कवि सम्मेलन के सुत्रधार राजगढ़ के कवि प्रवीण तन्हा रहेंगे एवं आमंत्रित कवि संजय शुक्ला विर रस कोटा (राजस्थान), लोकेश महांकाली हास्य रस नाथद्वारा (राजस्थान), मुकेश मासुम हास्य पेरोडी मुम्बई, राणा तबस्सुम श्रृंगार रस मुम्बई, अजय अट्टापट्टु लाफ्टर हास्य भुवनेश्वर (उड़ीसा), रूपेश सक्सेना हास्य रस कानपुर (उ.प्र.), रोहित झन्नाट इंदौर एवं महेन्द्र मधुर आष्टा आयोजन में काव्य पाठ करेंगे। दत्तीगांव ग्रुप के रमेशचन्द्र शर्मा, ओमजी राठौर, संदिप खजांची, भोजराज कमेड़ीया आदी ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!