Homeअपना शहरराजगढ़ वो नगर परिषद है जिसका उदाहरण में हर जगह देता हुं...

राजगढ़ वो नगर परिषद है जिसका उदाहरण में हर जगह देता हुं – प्रभारी मंत्री आर्य, 4 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमि पुजन एवं लोकार्पण, विधायक ने मंच से फिर कोसा पूर्व विधायक व कांग्रेस को…

राजगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य आज राजगढ़ पहुंचे जहां उन्होने लगभग 4 करोड़ रूपयें के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पुजन किया। लगभग 12 बजे प्रभारी मंत्री आर्य नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां प्रभारी मंत्री आर्य पर पुष्प वर्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने परिषद में लगी स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा एवं नमन कर परिषद कार्यालय में प्रवेश किया। जहां नगर परिषद द्वारा प्रभारी मंत्री आर्य का नगर आगमन पर अभीनंदन किया गया। परिषद से प्रभारी मंत्री आर्य वार्ड क्रमांक 15 में पहुंचे जहां सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। वहीं प्रभारी मंत्री आर्य शिव वाटीका पहुंचे जहां उन्होने अनेक विकास कार्यो का भूमि पुजन एवं लोकार्पण किया साथ ही नगर में लगे सीसीटीवी केमरों का भी लोकर्पण किया। प्रभारी मंत्री आर्य ने हितग्राहीयों को सामग्री वितरण की  एवं सभा को भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिला के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य, सांसद सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज वर्फा, जिला कलेक्टर श्रीमन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, विधायक वेलसिंह भूरिया, नगर परिषद अध्यक्ष मधुलिका तातेड़, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल व कमल यादव, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकचंद पाल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, मण्डल अध्यक्ष नविन बानिया, ज्ञानेन्द्र मूणत आदी मंचासिन थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष मधुलिका तातेड़ ने दिया। वहीं नागरीको की और से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश तातेड़ ने आयोजन को सम्बोधित करते हुए समस्त विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक में अक्ल नही – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वेलसिंह भूरिया कांग्रेस एवं पूर्व विधायक को ही कोसते नजर आये। विधायक भूरिया ने कहा की मुख्यमंत्री ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाए चलाई है। जिन्होने मकान बनाये है उन्हे पट्टा भी दिया है। जो भी अधिकारी गरिब को बेदखल करेगा वह सरदारपुर में नही रहेंगा। विधायक भूरिया ने कहा की कांग्रेस की हालत खराब हो गई है कांग्रेस के पूर्व विधायक व सांसद को कोई नही पुछता है उनकी हालत गिले कागज की तरह हो गई है जो किसी काम का नही है। पूर्व विधायक ने दिल्ली में उनकी सरकार होने के बाद भी कोई कार्य नही करवाये क्योंकी उनको अक्ल ही नही है। मेने कई कार्य किये है मेरे चर्चे विधानसभा मेें तो ठीक संसद में भी है। 

जल्द ही माही नदी को नर्मदा से मिलाया जायेगा – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा की माही नदी का नर्मदा नदी से मिलन जल्द ही होगा। जिसके लिए हम प्रयासरत है। ठाकुर ने मंच से केन्द्रीय मंत्री अनिल माधव दवे को श्रृद्धांजली देते हुए कहा की उन्होने सरदारपुर क्षैत्र के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। मेने जब उनसे बात की थी तो उन्होने सरदारपुर क्षैत्र के खरमोर से प्रभावीत 14 ग्रामों पर बहुत जल्द ही निराकरण करने को कहा था और वह करिबन हो भी गया है। वे जाते – जाते क्षैत्र के लिए बहुत अच्छा कार्य कर गए। सांसद ने नगर परिषद की तारीफ करते हुए कहा कि पुरे मध्यप्रदेश में राजगढ़ नगर पंचायत नम्बर वन नगर पंचायत है। 



राजगढ़ वो नगर परिषद है जिसका उदाहरण में हर जगह देता हुं – विकासकार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पुजन करने आए जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राजगढ़ वो नगर परिषद है जिसका उदाहरण में मध्यप्रदेश में कही भी जाता हुं वहा अपने उद्बोधन में देता हुं। धार जिले के कार्यो के लिए में कभी पिछे नही रहुंगा चाहें प्रभारी मंत्री रहु या ना रहु। प्रभारी मंत्री आर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहां की कांग्रेस के नेता सरकार बनाने के सपने देखते है लेकिन सरकार बनाने का सपना कांग्रेस का कभी पुरा नही होगा क्योंकी आज देश में मोदी युग चल रहा है। कांग्रेस के राज में कभी भी बेटी की शादी नही करवाई लेकिन मुख्यमंत्री ने कई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कई बेटीयों की शादीयां करवाई है। 

कार्यक्रम में नगर की अनेक संस्थाओं ने प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया। वहीं हितग्राही सम्मेलन में लाड़ली लक्ष्मी योजना के चेक, उज्ज्वला योजना के तहत गैस – चुल्हा आदी कई योजना के हितग्राहीयों को सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष दिनेश निनामा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश कावड़ीया, पाषर्द राजा मकवाना, राजगढ़ सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी, सरदारपुर सांसद प्रतिनिधि दिपकर गर्ग, धर्मेन्द्र बागड़ीया, पाषर्द देविलाल भीड़ोदिया, नरेन्द्र भण्डारी आदी कई भाजपा नेता – कार्यकर्ता एवं अपर कलेक्टर डीके नागेंद्र, सरदारपुर एसडीएम एसएल सिंगाड़े, नायब तहसीदार प्रकाश परिहार, महिला बाल विकास अधिकारी कांता निनामा आदि अधिकारी एवं पुलिसबल मौजुद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!