Homeचेतक टाइम्सपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया - राहुल ने दी...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया – राहुल ने दी श्रृद्धांजलि…

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज रविवार को 26वीं पुण्यतिथि है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी के स्मारक वीर भूमि पर माल्यार्पण किया। वही इसके अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने पिता की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने पिता राजिव गांधी को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज पिता को याद कर रहा हूं। वह प्यार, करुणा और उदारता के प्रतीक नेता थे। हम उन्हें याद करते हैं।’’ राजीव गांधी की 1991 में तमिनलाडु में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी जिसमें लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का हाथ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!