Homeचेतक टाइम्सछह साल की जीनत फातिमा ने रखा पहला रोजा...

छह साल की जीनत फातिमा ने रखा पहला रोजा…

रिंगनोद। शनिवार से चाँद के दिखते ही मुस्लिम समाजजनों का पवित्र माह रमजान शुरू हो गया। इस पवित्र माह में छोटे- छोटे बच्चे भी रोजा रखकर इबादत कर रहे है। यहां की छह साल की जीनत फातिमा असरफ अली ने पहला रोजा रखा। जीनत के पहला रोजा रखने पर दादा हाजी मंजूर अली सैय्यद ने बताया की जीनत के पहला रोजा रखने पर इफ्तार पर मिठाई बाटी और समाजजनों ने जीनत को नजराना दिया। रमजान के शुरू होते ही सभी मुस्लिमजन इबादत में लगे हुए है जिसमे बच्चे ,बूढे और जवान सभी रोजा रखकर घर-घर कुरान-ए-पाक की तिलावत की जा रही हे। वही जामा मस्जिद में प्रतिदिन रात नो बजे से रमजान की विशेष नमाज हाफिज मोहम्मद शकील द्वारा पढ़ाई जा रही है। इस मुबारक मौके पर कई समाजजनों द्वारा विशेष पकवानो द्वारा रोजा इफ्तार का प्रोग्राम रखा जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!